दिल्ली में अवैध टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़

गंदगी में चल रही थी नकली टूथपेस्ट की फैक्ट्री, मालिक गिरफ्तार

ऋषी तिवारी
दिल्ली में नकली उत्पादों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महावीर विहार इलाके में चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर उसका भंडाफोड़ किया, जहां अत्यंत गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में नामी ब्रांड्स की नकली टूथपेस्ट तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, कच्चा माल और मशीनरी के साथ फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है।

 

ये था गिरोह का शातिराना तरीका

 

क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। आरोपी सबसे पहले बेहद सस्ते और अस्वच्छ तरीके से स्थानीय पेस्ट तैयार करते थे। इसके बाद उस पेस्ट को बाजार से जुगाड़े गए नामी ब्रांड्स के खाली ट्यूबों में भर दिया जाता था। फिर मशीन के जरिए उन्हें सील करके ऐसे पैक किया जाता था कि कोई भी आम उपभोक्ता उसे असली समझ ले। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि इस तरह के नकली और गंदे उत्पाद न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ आर्थिक धोखाधड़ी है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

 

2 अप्रैल को मिली थी गुप्त सूचना, फिर शुरू हुई कार्रवाई

 

पुलिस को 2 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि महावीर विहार स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली टूथपेस्ट का उत्पादन हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड की। छापेमारी के दौरान मौके पर 6 मजदूर ट्यूब फिलिंग और पैकिंग का काम करते हुए पकड़े गए। जांच में सामने आया कि वहां बिना किसी लाइसेंस और बिना किसी सुरक्षा मानकों के यह अवैध धंधा चल रहा था।

 

फैक्ट्री से इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

 

छापे के दौरान पुलिस ने एक ट्यूब फिलिंग और सीलिंग मशीन, करीब 1800 भरे हुए नकली ट्यूब, 10 हजार से अधिक खाली ट्यूब (नामी ब्रांड्स के), 1200 से ज्यादा पैक्ड (बक्सबंद) ट्यूब, करीब 130 किलो नकली पेस्ट (कच्चा माल), 50 किलो से ज्यादा पैकेजिंग कार्टन, हजारों ट्यूब के कैप, ग्लू और हीटिंग गन इन चीजों को बरामद किया है।

 

मालिक गिरफ्तार, पुलिस जुटी अन्य आरोपियों की तलाश में

 

जांच के बाद इस अवैध फैक्ट्री के मालिक की पहचान हरी ओम मिश्रा के रूप में हुई, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने इस गोदाम को किराए पर लेकर यह अवैध धंधा शुरू किया था और वह लंबे समय से बाजार में नकली उत्पादों की सप्लाई कर रहा था। वहीं, पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, कच्चे माल के सप्लायर्स और वितरण चैनल की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े नकली उत्पाद गिरोह पर रोक लगी है और आम जनता की सेहत को खतरे से बचाया गया है। आगे भी इस तरह के रैकेट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी