इफको द्वारा नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंर्तगत किसान गोष्ठी का आयोजन

देव मणि शुक्ल

नोएडा अध्यक्ष/प्रभारी खंड विकास अधिकारी दादरी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में जनपद में नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंर्तगत इफको द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड, दादरी (ब्लॉक सभागार) में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए०डी०ओ० ए०जी० राकेश कुमार शर्मा, ए०डी०ओ० पंचायत मंजू , पी.पी.एफ विशाल गौरव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि चौधरी भूपेन्द्र द्वारा सभी पदाधिकारियों तथा किसान भाईयों का संबोधन करते हुये कहा कि दानेदार यूरिया खाद का अत्यधिक प्रयोग मिटटी, पानी व हवा को प्रदूषित कर रहा है, जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों फैल रही है, उन्होंने सभी किसानो को नैनो उर्वरक तथा जैव उर्वरक का प्रयोग करने के लिये कहा। उन्होंने पारंपरिक खाद की तुलना में नैनो उर्वरक का अधिक प्रयोग करके किसान बेहतर पैदावार ले सकता है।
प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी अनिल द्वारा सभी किसान भाईयों को नैनो उर्वरक का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिये कहा जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषि उत्पादन भी बेहतर हो। कार्यक्रम में ए०डी०ओ० ए०जी० राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि नैनो यूरिया तथा नैनो डी०ए०पी० एक स्वदेशी उर्वरक है तथा यह आत्मनिर्भर भारत तथा आत्मनिर्भर कृषि की परिकल्पना को साकार करने में सक्षम है।
पी०पी०एस० विशाल गौरव द्वारा नैनो टैक्नोलॉजी तथा नैनो डी०ए०पी० से बीज उपचार तथा जड शोधन के बारे में बताया तथा बताया कि किस तरह से हम धान की फसल में जड शोधन और स्प्रे के माध्यम से नैनो उर्वरक व नैनो डी०ए०पी० का प्रयोग कर सकते है।
आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में समस्त कृषक तथा कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन इफको एस०एफ०ए० रमन तोमर द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए