राजद का असल रुप देखना है तो छपरा आइए : रूडी

द न्यूज़ 15 ब्यूरो

सारण । राष्ट्रीय जनता दल को खौफनाक और भयानक चेहरा कहा जाता है, उसका असल रुप देखना है तो छपरा आ जाइये। वो हमेशा हर चुनाव में और चुनाव के बाद ऐसा करते हैं।

सारण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार व वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बड़ा बयान दिया है। एक चैनल से राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि जहां लालू यादव रहेंगे वहां यह सब नई बात नहीं हैं। सारण में महीनों से कैंप करना, यहां जिस तरह से हंगामा होता है, तांडव होता है, सबके सामने है।

रूडी ने कहा कि यह सब चुनाव के पहले से शुरू हो गया था। चुनाव के खत्म होने के बाद गोलियां चलने लगी। यह पूरे बिहार को पता है कि कहां से यह शुरू हुआ। यहां जो एहतियात बरती जानी चाहिए थी, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यहां जो हो रहा है, बिहार सालों से इसी से डरता रहा है।

मैं तो यही कहता हूं कि छपरा की लड़ाई बिहार की लड़ाई है। मैं पिछले 30 साल से इस लड़ाई को लड़ता आ रहा हूं। एक तरफ सिद्धांत, दूसरी तरफ विधि व्यवस्था, एक तरफ उदंडता तो दूसरी तरफ हिंसा है इसी के लिए बिहार की राजनीतिक लड़ाई है।

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को खौफनाक और भयानक चेहरा कहा जाता है, उसका असल रुप देखना है तो छपरा आ जाइये। वो हमेशा हर चुनाव में और चुनाव के बाद ऐसा करते हैं, लेकिन हम लोग कोई कमजोर नहीं हैं। भारत जानता है कि हमारे कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करते हैं।
उन्होने कहा इस तरह की घटना हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

किसी के दरवाजे पर 500-700 और 1000 लोग लेकर रातभर, सुबह तक चढ़ाई कीजिएगा तो सेल्फ डिफेंस में गोलियां चलती हैं। फिर लगातार गोलियां चलती हैं। पूरा प्रशासन छपरा में मौजूद है। वैसे भी हॉट सीट कहलाता था तो अब असल में हॉट हो गया है।

राजीव प्रताप रूडी ने कहा जरा वीडियो निकाल कर देख लीजिए बूथ पर कौन घूमता है। ये आदत बनी हुई है न राष्ट्रीय जनता दल का बूथ-बूथ पर जाएंगे हिंसा फैलाएंगे। तो हो गया हिंसा। आप बूथ पर क्या करने गए थे। एफआईआर क्यों नहीं दर्ज होता है। यह सब तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अभी भी शासन में दबदबा है कुछ ऐसे लोगों का जो राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 11, 2026
    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा