‘अगर आपने पंजे का बटन दबाया तो मैं…’, कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में CM केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली की. चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट जेपी अग्रवाल के समर्थन में उन्होंने रैली की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आपने कमल का बटन दबाया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. अगर आपने इनका (कांग्रेस) का बटन दबाया तो जेल नहीं जाना पड़ेगा.

 

‘जेल में आपकी बहुत याद आई’

 

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, “मैं सीधा जेल से आ रहा हूं आप लोगों के बीच में. इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया, अंदर आप लोगों की बहुत याद आई. आपको बहुत मिस किया मैंने. आप सब लोगों से मैं बहुत प्यार करता हूं और आप भी मुझे बहुत प्यार करते हैं. मैं एक छोटा सा आदमी हूं. मैं सोच रहा था कि मेरी गलती क्या क्या है. दो राज्यों में हमारी सरकार है. ये तो इतने बड़े लोग हैं. मेरा कसूर यही है कि मैंने आपके बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था की. मेरा कसूर ये है कि मैंने आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाए. बिजली का इंतजाम किया. फ्री बिजली का इंतजाम किया.”

‘मुझे 15 दिनों तक दवाइयां नहीं दी’

 

सीएम ने कहा, “मैंने दिल्ली के लोगों का इलाज और दवाइयां मुफ्त की लेकिन जब मैं तिहाड़ गया इन्होंने मुझे 15 दिनों तक इन्होंने मुझे शूगर की दवाई नहीं दी. मैं शूगर का मरीज हूं. मेरा इंसुलिन का इंजेक्शन बंद कर दिया.”

‘झाड़ू वालों को भी पंजे का बटन दबाना है’

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा, “ये लोग अब कर रहे हैं कि केजरीवाल को दोबारा जेल जाना पड़ेगा. मैं जेल जाऊंगा या नहीं ये आपके हाथ में है…हमारा दिल्ली में इंडिया गठबंधन है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ है. चांदनी चौक से जय प्रकाश अग्रवाल खड़े हुए हैं, इनको कौन नहीं जानता है. इनका दूसरे नंबर पर पंजे का बटन है. दूसरे नंबर पर झाड़ू नहीं मिलेगा. झाड़ू वालों को भी बता दूं कि पंजे पर बटन दबाना है. अगर आप सारे मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल जी को जिता देंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा.”

 

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस