‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP आंदोलन और उससे जुड़ी राजनीति को लेकर विपक्ष, कुछ नेताओं और सेलिब्रिटीज पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें, न कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करें. साथ ही उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और कुछ फिल्मी हस्तियों के आंदोलन में शामिल होने पर भी सवाल उठाए. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आड़ में देश में हंगामा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में दम है तो वह इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें.

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का भविष्य राहुल गांधी ने कितना सुरक्षित रखा है, इसका इतिहास गवाह है. फडणवीस के मुताबिक, यूपीए सरकार के दौरान भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं और इसकी जानकारी सभी को है. ‘इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती’, PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे

 

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना

 

मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का नाम लेते हुए कहा कि छात्रों का बहाना बनाकर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई काम नहीं बचा है. फडणवीस ने सवाल उठाया कि इन नेताओं ने छात्रों के लिए क्या योगदान दिया है, पहले उन्हें खुद अपने कामों पर नजर डालनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहेगा.

 

 

सुप्रिया सुले के वीडियो पर क्या कहा?

 

सुप्रिया सुले से जुड़े वीडियो पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस सुचारू रूप से काम कर रही है और आगे ऐसी कोई घटना न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने आंदोलन में कुछ फिल्मी हस्तियों के शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधों पर सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के कुछ लोग भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आए. उन्होंने कहा कि बड़े और जिम्मेदार सेलिब्रिटीज को पूरी सच्चाई पता है, लेकिन कुछ लोग केवल सड़क पर उतरकर रील्स बनाने का काम कर रहे हैं ताकि उनके चाहने वालों की संख्या बढ़े. फडणवीस ने कहा कि ऐसे लोगों को कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा.

 

  • Related Posts

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

    Continue reading
    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP शासित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे