‘अगर हिम्मत है तो…’, बकरीद को लेकर क्या बोल गए नितेश राणे? मदरसों पर भी दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने ईद पर मुसलमानों को वर्चुअल तरीके से बकरा काटने को कहा है। नितेश राणे ने पर्यावरण प्रेमियों पर तंज कसते हुए कहा कि जो हिन्दू त्योहारों पर ज्ञान देते हैं उनसे कहिए के वो बक़रीद पर मस्त कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरा काटें।

 

‘ईद पर वर्चुअल बकरे की कुर्बानी दें’

 

नितेश राणे ने कहा कि “यही बात हम सभी को समझना चाहिए अपनी होली आई या दिवाली आती है तो अपने कुछ सलाह देने के लिए आगे आते हैं। वीर सावरकर ने कहा है ना हिंदुओं को मुसलमान से खतरा नहीं हिंदुओं से खतरा है, अपने ही कुछ नालायक है. हमारी होली के त्यौहार में कहते हैं पर्यावरण के अनुसार होली मनाएं, ड्राय होली मनाएं, पटाखे मत फोड़ों .

उन्होंने आगे कहा, “अब यह बकरी ईद आई है ना उनसे बोलिए कि जरा वर्चुअल बकरी ईद मना लें, मत काटो बकरी है, अगर हिम्मत तुम्हारे अंदर। किस लिए प्राणियों को परेशान कर रहे हो, मस्त कंप्यूटर पर एक बकरी लगाओ और दिखाओ हम बकरी काट रहे हैं…यह सलाह उन्हें क्यों नहीं देते है, हिम्मत पर्यावरण वालों में यह सलाह देने की एक बार दे के देखो फिर कहां-कहां घूमते नजर आएंगे।

नितेश राणे ने इस दौरान मदरसों को लेकर भी निशाना साधा और कहा, “मैं पहले दिन से कहता आया हूं कि ये मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं और यहां किसी तरह की असली शिक्षा नहीं दी जाती. अगर हमारी पुलिस इन पर छापेमारी करें और मैं पुलिस से अपील करता हूं कि हिंदुत्ववादी सरकार सत्ता में रहते हुए अपना काम ठीक से करें।

 

‘मदरसो में आतंकवादी तैयार हो रहे हैं’

 

 

उन्होंने कहा, “अगर इन मदरसों पर रेड डालने के बाद उन्हें मेडल न मिले, तो मेरा नाम नितेश राणे नहीं. बस थोड़ा साहस दिखाइए! मीरा रोड दंगों के बाद हमने देखा है कि हमारी पुलिस फोर्स क्या कर सकती है. इन सभी मदरसों में आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां मदरसों के अंदर आतंकवादी और हथियार मिले हैं. क्या कोई मुझे एक भी ऐसा मदरसा दिखा सकता है जहां से कोई डॉक्टर या इंजीनियर निकला हो? अगर गलती से कोई प्रोफेशनल बन भी जाता है, तो आखिर में वह आतंकवादी ही बनता है.”

मंत्री राणे ने ये भी कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि फिर डिग्री लेने का फायदा क्या है। हर बार जब कोई आतंकवादी पकड़ा जाता है, तो कहा जाता है कि ‘वह डॉक्टर था’ या ‘वह इंजीनियर था.’ लेकिन पढ़ाई क्यों कर रहे थे भाई? बम लगाने के लिए? मदरसों में यही सिखाया जाता है कि पिछली बार छोटा बम बना था, इस बार बड़ा बनाना. यही उनकी शिक्षा है. उन्होंने लोगों से कहा कि अब बस इंतजार कीजिए और देखिए कि मेरे यहां आने के बाद क्या-क्या होता है।

  • Related Posts

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है…

    Continue reading
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर