गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से यूं तो ‌ जब वे‌ लोहिया विचार मंच‌ से जुड़े ‌जमीनी कार्यकर्ता के रूप में खास तौर से तिगड़ी‌ वशिष्ठ नारायण सिंह, ‌ रघुपति‌ तथा नीतीश कुमार के रूप में कार्य करते थे तभी से संबंध जुड़ गया था। अपने तजुर्बे की बिना पर कह सकता हूं कि उस दौर के‌ समाजवादी नौजवानों में वैचारिक रूप से सबसे प्रखर ‌ जानकार‌ नीतीश कुमार ही थे। पद पर रहते हुए भी ‌ सामने पढ़ने पर अदब, ‌ खुलूस‌ विनम्रता का ‌ व्यवहार उन्होंने मेरे साथ किया है। सत्ता की डगर पर‌ शुरुआती‌ नाकामयाबी के बावजूद,‌ एमएलए, एमपी‌ केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के कई बार के मुख्यमंत्री पद पर ‌ रहने के बावजूद‌ अब यह इंसान सत्ता की हविस में ‌ सरेआम नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति के पांव छूने की ‌ हद तक चला गया। और अब भाजपा ने इस हालत में‌ इन्हें पहुंचा दिया कि उनके लिखे गए रहम पत्र पर ‌ अपने ‌ दस्खत करने पर मजबूर हो गया।
हर कोई इस बात से वाकिफ है की एक वक्त नीतीश कुमार को हिंदुस्तान में विरोधी पक्ष की ओर से भावी प्रधानमंत्री के‌ रूप में ‌ देखा जा रहा था।‌‌ जो तथाकथित‌ वामपंथी‌,‌ बुद्धिजीवी कांग्रेसी राज में मलाई चाट रहे थे‌ उनको नीतीश कुमार की आड़ में‌ सोशलिस्टों ‌‌ पर हमला करने का एक मौका और मिल गया। सत्ता की भूख में‌ फिसलते गद्दारी करते, ‌ लोग किस‌ इतिहास तंजीम में‌ नहीं रहे? क्या केवल उनका ही जिक्र किया जाएगा, ‌ हजारों हजार ऐसे कार्यकर्ता और नेता जो अपनी विचारधारा से बंधकर‌ ताउम्र‌ हर तरह की दुश्वारियां, परेशानियां को भोगते ‌हुए‌ अपनी विचारधारा मे फख्र महसूस करते हुए‌ लगे हुए हैं क्या उनकी कोई अहमियत नहीं? यह भी अजीब विडंबना है की एक वक्त जो‌ कभी सोशलिस्ट ‌ रहा हो हर कुकर्म करने के बावजूद हमेशा के लिए उसको सोशलिस्ट मानकर किसी तंजीम को बदनाम करना कहां तक जायज है?
नाम लेना वाजिब नहीं जिन-जिन नेताओं ने अपनी विचारधारा ‌ को दफन कर‌ सत्ता के ‌ लालच में‌‌ गद्दारी की उनका आखिरी हश्र क्या हुआ वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। बिहार की सियासत में ‌ हमारे गौरव ‌ ‌ भूपेंद्र नारायण मंडल, रामानंद तिवारी, कर्पूरी ठाकुर, ‌ रहे हैं, ‌ नीतीश कुमार जैसे इतिहास के कूड़ेदान में जाने वाले ‌ नेताओं से हमारा कोई सरोकार नहीं।

‌ – राजकुमार जैन

  • Related Posts

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    बिहार में पहली बार बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच