‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद कल्याण बनर्जी के भी बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं। टीएमसी सांसद ने ममता बनर्जी को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ‘उनको तय करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी को पार्टी में रखेंगे या मुझे.’ उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी वजह से पार्टी टूटी है। उनका व्यवहार बेहद खराब है।

 

 

क्या बोले TMC सांसद कल्याण बनर्जी?

 

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘मैं ममता बनर्जी के साथ हूं, लेकिन ममता दीदी को यह तय करना होगा कि वह अभिषेक को रखेंगी या मुझे. ममता दीदी को पहले फैसला करना होगा। ममता दीदी को पहले यह तय करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी के बिना पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकतीं। उसके बाद मैं पार्टी में नहीं रहूंगा।

 

कल्याण बनर्जी के बयान पर क्या बोले रिजू दत्ता?

 

कल्याण बनर्जी के बयान पर टीएमसी के पूर्व नेता रिजू दत्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘कल्याण बनर्जी जो बोल रहे हैं. वह बात कई लोग बोल रहे हैं.’ दत्ता ने आरोप लगाया कि ‘अभिषेक बनर्जी पार्टी के हर तरह के नेता को बदनाम करते हैं, यही वजह है कि अभिषेक बनर्जी के चलते कई लोग पार्टी छोडकर चले गये. अभिषेक बनर्जी का सिर्फ एक काम सिर्फ पैसा है. यही वजह है कि टीएमसी खत्म हो गई.’ उन्होंने आगे कहा कि वह केवल ममता बनर्जी के चलते टीएमसी को मानते थे। रिजू दत्ता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि टीएमसी के चार और सांसद राज्यसभा से इस्तीफा देंगे.  कांग्रेस में टीएमसी के विलय को लेकर उन्होंने दावा किया कि ‘टीएमसी पार्टी कांग्रेस के साथ मर्ज नहीं कर सकती है. कांग्रेस और टीएमसी का बंगाल में गठबंधन हो सकता है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi