उन्होंने कहा, ‘मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी .बिल्कुल एक आम आदमी की तरह. अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. मैं अब एक आजाद पंछी हूं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी. इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला. मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं. लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं।
TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा, ‘दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90 फीसदी चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया।
ममता बनर्जी ने कहा, ‘उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और बीजेपी ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं. उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए। उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।








