कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से एक अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर वो आज जंतर-मंतर पर दिखाई ना दें तो उन्हें माफ कर दें क्योंकि उन्हें तेज बुखार और बॉडी पैन है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे कुछ दिनों से बुखार और बॉडी पैन है, लेकिन पेनकिलर से काम चल रहा है। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है. शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।
इसी बीच वहीं दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को एक बड़ा आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि जंतर मंतर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जहां उसके समर्थक पिछले कुछ समय से धरना दे रहे हैं। पार्टी ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार धरने पर एक और पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बता दें कि सीजेपी की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनका नेता खुद बीमार होने के बावजूद आंदोलन से जुड़ा हुआ है। फिलहाल इस मामले पर सरकार या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 20 जून से ही लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिका से दिल्ली आने के बाद से वो लगातार विरोध प्रदर्शन में सक्रिय हैं। उन्हें आराम का मौका नहीं मिला है. जंतर-मंतर पर दिन-रात इतनी भीड़ और शोर-शराबे के बीच नेताओं से मुलाकात, टीम को मैनेज करने और अन्य कामों में लगातार बिजी रहने के कराण दीपके को आराम का मौका नहीं मिला था।







