उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का एक बयान फिलहाल सुर्खियों में हैं, रुद्रपयाग जिले के सौंराखाल भरदार क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह कह डाला कि यदि उनसे कोई गलत काम हो जाए तो जनता उन्हें जूते मारने से भी पीछे न हटे। मंत्री भरत सिंह चौधरी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जनसभा में भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधि को सम्मान देती है, फूल माला पहनाती है, लेकिन अगर वही जनप्रतिनिधि कोई गलत कदम उठाए तो सवाल पूछने और विरोध जताने का हक भी जनता के पास पूरी तरह सुरक्षित है, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने साफ लहजे में कहा “फूल-माला पहनने का हक मुझे है तो जूते खाने का हक भी मुझे ही है, मैं गलत करूं तो मुझे जरूर जूते मारे जाएं।
मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान पर गरमाई राजनीति
फिलहाल, उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का ‘गलत करूं तो जूते मारे जाए’ वाला जंगल में लगी आग की तरह फैल गया है, मंत्री भरत सिंह चौधरी के जूते मारने वाले बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मंत्री के इस बयान पर एक तबका इसे जनप्रतिनिधि की जवाबदेही स्वीकारने वाला सराहनीय बयान बता रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे चुनाव से पहले की राजनीति बता रहे हैं।
रुद्रप्रयाग से विधायक है चौधरी चरण सिंह
आपको बता दें कि, धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का जन्म 20 मई 1959 को हुआ है और वे उत्तराखंड के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड सरकार में ग्रामीण विकास, लघु एवं सूक्ष्म-मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्राम उद्योग एवं भाषा मंत्री का पद मिला है। भरत सिंह चौधरी वे रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक के रूप में जीत हासिल की।