बीजेपी आई तो सरकार में एक दंगा मंत्री भी होगा : राकेश टिकैत 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी थम चुका है लेकिन नेताओं का एक-दूसरे पर हमला बोलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ‘दंगा’ एक मुख्य मुद्दा होता ही है। पहले हुए दंगे का जिक्र कर बीजेपी लोगों को सुरक्षा का माहौल देने का दावा करती है तो विपक्ष बीजेपी पर ही दंगा करवाने का आरोप  लगाता है। चुनाव के बीच अब एक बार फिर दंगे का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
BKU नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चुनाव बाद अगर भाजपा की सरकार आई तो यहां नई पोस्ट दंगा मंत्री की निकलने जा रही है। नागपुर से इसको लेकर ऑर्डर आ गया है कि दंगा मंत्री की एक पोस्ट और निकाली जाए। राकेश टिकैत ने कहा था कि दंगा मंत्री से बयानबाजी करवाई जाएगी, क्योंकि इन सबको बयान देना पड़ते हैं तो सारे बदनाम हो जाते हैं। पूर्व आईएएस ने ऐसे कसा तंज: राकेश टिकैत के इसी बयान का जिक्र करते हुए पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि “BJP आई तो एक ‘दंगा मंत्री’ भी होगा”- राकेश टिकैत…यो के करेगा, भाई? अब पूर्व आईएएस के इस ट्वीट पर लोग अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सलमान तुर्की नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में सब भाई’ के नारे में अगर जैन भी जोड़ दिया जाता तो वो नाराज ना होते और आज ये माहौल ना होता। लोगों की प्रतिक्रियाएं: चिंटू कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि बहुत जरूरी है, आखिर जिसके भरोसे सत्ता मिलती है, उस विभाग का मंत्री होना तो जरूरी ही है। टिकैत साहब बिलकुल सही बोल रहे हैं। राहुल INC नाम के यूजर ने लिखा कि भारत के गृह मंत्री किसी भी हालत में अपने विभागों का बंटवारा नहीं चाहेंगे। शाहिद नामा के यूजर ने लिखा कि अलग दंगा मंत्री की क्या जरूरत इस काम में तो उनके सब ही मंत्री सक्षम हैं।
पटनायक नाम के यूजर ने लिखा कि मोदीजी ही हैं जो एक भी दंगा नही होने दिया 2017 से 2022 तक। इंजीनियर नाम के यूजर ने लिखा कि और आपकी चहेती सपा आ गयी तो एक सैफई के लिए “ठुमका मंत्री” पक्का बनेगा। कार्तिकेय भार्गव नाम के यूजर ने लिखा कि आयेगी तो बीजेपी ही भाई साहब लेकिन कोई दंगा मंत्री नहीं होगा अपितु दंगा निरोधक दस्ता और मजबूत हो जायेगा।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?