मैं ज़मीन पर तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं 

सुनो मेरे आदम जब आओ मेरे क़रीब
मेरी एक गुज़ारिश है
किसी फूल को दरख़्त से अलग मत करना मेरी ख़ातिर
मुझे किसी फूलदान की दरकार नहीं
मैं पढ़ सकूं
तुम अपनी दो आंखें लेते आना
मुझे वो पर्याप्त हैं

सुनो मेरे आदम जब जब चिनो दरों दीवार मेरी ख़ातिर
उनमें लगाना खिड़कियां
उनमें लगाना पर्दे बोगनविलिया फूलों के
उस घर की हर सिम्त में रोप देना
गुलमोहर अंबलताश चेरी ब्लॉसम
किसी सुनार से नक्काशी मत करवाना मेरी ख़ातिर
मुझे ज़ेवरात की दरकार नहीं
सुबह सादिक में
तुम रात की रानी के दरख़्त के निचे मिलना मुझसे
वही लम्हा मेरा ज़ेवर है !

मेहजबीं

  • Related Posts

    मिठास की महारानी (चीनी) 
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    एक बार फिर से भाव दिखाने लगी है,…

    Continue reading
    प्रकृति ही हमारी शान है ..
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    प्रकृति का अपना ही स्वरूप है अपना ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नितिन गडकरी का बड़ा बयान, ‘मैं अब ज्यादा काम नहीं कर सकता…’

    • By TN15
    • August 25, 2026
    नितिन गडकरी का बड़ा बयान, ‘मैं अब ज्यादा काम नहीं कर सकता…’

    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस बोली, ‘जाति जनगणना ठीक नहीं तो…’

    • By TN15
    • August 25, 2026
    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस बोली, ‘जाति जनगणना ठीक नहीं तो…’

    दिल्ली से पटना आ रहे विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!

    • By TN15
    • August 25, 2026
    दिल्ली से पटना आ रहे विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!

    गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, लिपस्टिक के निशान देख आएगी हंसी

    • By TN15
    • August 25, 2026
    गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, लिपस्टिक के निशान देख आएगी हंसी

    TMC के बागियों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC ने दिया नोटिस

    • By TN15
    • August 25, 2026
    TMC के बागियों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC ने दिया नोटिस

    बिहार को पीछे छोड़कर भारत आगे नहीं जा सकता है

    • By TN15
    • August 25, 2026
    बिहार को पीछे छोड़कर भारत आगे नहीं जा सकता है