‘कभी अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया…’, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर बोले CM भगवंत मान

चंडीगढ़ में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों की राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भगवंत मान का बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज एक बार फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। एक साल में यह तीसरी बार है, जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है. पिछले एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला. मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगज़ेब भी झुका नहीं सका, यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने कभी अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया, इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. ईडी-बीजेपी के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब से ही शुरू होगा।

यह सोची समझी साजिश- हरपाल चीमा

चंडीगढ़ में पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दूसरी बार हमारे कैबिनेट सहयोगी संजीव अरोड़ा को उनके आवास पर निशाना बनाया है। आज सुबह उनके घर पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बहुत बड़ी रेड की गई। यह भारतीय जनता पार्टी की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.” उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने भी साधा निशाना

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी को लेकर कहा, “आप देख सकते हैं कि कैसे बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्रीय एजेंसियों ED और CBI का इस्तेमाल अब पंजाब में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में, आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनके करीबी सहयोगियों पर छापेमारी की गई है।

  • Related Posts

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

    Continue reading
    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह