सैकड़ों निवासियों ने लगातार सातवें सप्ताह भी बिल्डर के विरोध किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नोएडा। रविवार को श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में सैकड़ों निवासियों ने लगातार सातवें सप्ताह भी चिलचिलाती धूप एवं कड़ी दोपहर में बिल्डर की नाजायज लूट, मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने एवं बिल्डर के द्वारा किये गये करोड़ो के घोटाले के खिलाफ निवासियों ने बैठक कर शांतिपूर्ण हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन किया है।

निवासियों ने बताया कि श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है एवं जानलेवा समस्याये है बिल्डर के नाजायज लूट और मूलभूत सुविधाओं की कमी के खिलाफ श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी निवासी आज फिर चिलचिलाती धूप में लगातार सातवें सप्ताह भी बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। निवासियों को प्रदर्शन करते हुए सात हफ्ते हो गए लेकिन बिल्डर ने ना तो नाजायज वसूली बंद की और नाही मूलभूत सुविधाओं में कोई सुधार किया।

निवासियों ने बताया कि उन्होंने भी ठान रखा है कि जब तक परियोजना के असली मालिक का पता नहीं चलता, मालिक अपनी जिम्मेदारियों को निभाना शुरू नहीं करता और जब तक मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं होती, हफ्ते दर हफ्ते प्रदर्शन जारी रहेगा क्योंकि ये बिल्डर पिछले कई सालों में श्री ग्रुप बिल्डर ने आज तक ना तो मूलभूत सुविधाओं एवं जानमाल से संबंधित पेंडिंग प्रोजेक्ट के काम को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं किया और ना ही कोई इरादा दिखाया, निवासियों ने बताया कि आज करीब 8-10 सालों से सोसाइटी चल रही है बावजूद इसके ना तो सोसायटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट्स है, पूरे बेसमेंट में सीपेज एवं लीकेज है जिससे सोसायटी के टावर कमजोर होते जा रहे है ना ही स्विमिंग में गंदा पानी दिखाने के लिए भर दिया एवं लोगों को बीमार करवाने का पूरा इंतेज़ाम कर दिया है और ना ही क्लब हाउस पूरा बनाया है, सिक्योरिटी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ भी आधा कर दिया है और वे अपना कर्तव्य निभाने में सक्षम और कुशल नहीं हैं इसके साथ ही बिल्डर ने निवासियों से बिजली कनेक्शन एवं नया डीजल जनरेटर पावर बैकअप खरीदने के नाम पर करोड़ो रुपए का घोटाला करके आधे से भी कम क्षमता का पावर कनेक्शन एवं किराए का डीजल जनरेटर लगवा दिया, जो कि निवासियों को बिजली एवं पावर बैकअप देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। जिस बजह से एनपीसीएल की बिजली ट्रिप होती रहती है और एनपीसीएल की बिजली जाने की स्थिति में जेनरेटर बिल्कुल भी नहीं चल पाता है तथा पूरी सोसाइटी अन्धकारमय हो जाती है जिस बजह से ना तो घरो में बिजली जलती है, ना ही लिफ्ट चल पाती है और सोसाइटी के करीब 1300 परिवार, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों के साथ हाउस अरेस्ट हो जाते हैं एवं किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पूरी तरह से असहाय हो जाते हैं लेकिन फिर भी बिल्डर की लूट चालू है और भी बहुत सारी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है।

निवासियों ने बताया कि निवासी पहले से ही मूलभूत सुविधाएं विकसित ना होने से परेशान है, ऊपर से सोसाइटी के बिल्डर श्री ग्रुप ने परियोजना को पूरा करने के लिए हवेलिया बिल्डर को को-डेवलपर के रूप में लेकर आ गया है। और अब हवेलिया केवल अधूरे हिस्से को पूरा करने में दिलचस्पी ले रहा है, पहले से बन चुके टावरों में सुविधाएं विकसित करने में हवेलिया की कोई दिलचस्पी नहीं है। उल्टा उनको लूटने का काम जरूर कर रहा है निवासियों का यह भी आरोप है कि जब से हवेलिया बिल्डर आया है वह निवासियों पर नाजायज शुल्क लगा कर वसूली कर रहा। निवासियों को अब यह नहीं पता कि परियोजना का असली मालिक कौन है। श्री ग्रुप बिल्डर ने हवेलिया के साथ करार तो किया लेकिन सोसाइटी निवासियों के जानकारी और सहमति के बिना। ऊपर से मेंटेनेंस एजेंसी ने हाउसकीपिंग के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड आधे कर दिए हैं।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन