Delhi में इंसानियत का घुटा दम, जब कचरे के ढेर में मिली 3 दिन की बच्ची

राजधानी Delhi के Vasant Kunj South इलाके के Rajokri Bus Stand के पास कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलने पर Police ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल Fortis अस्पताल के Doctors की एक Team बच्ची के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है। Doctors के अनुसार नवजात बच्ची का जन्म 24 से 48 घंटे पहले हुआ है और उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। वहीं उसके शरीर का वजन केवल दो किलोग्राम था जो नवजात शिशु के सामान्य वजन से कम है।

Police अधिकारियों के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे Vasant Kunj South थाने में PCR के माध्यम से Rajokri Bus Stand के पास कूड़े के ढेर में एक बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली। Police ने मौके पर पहुंचकर Call करने वाले से बात की।

Fortis में करा गया बच्ची को Admit

इस नवजात बच्ची को Rajokri गांव में Harijan बस्ती से खोजा गया और स्थानीय Police की मदद से उसे Vasant Kunj के Fortis अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। Doctors के अनुसार नवजात बच्ची की Umbilical Cord जुड़ी हुई थी। नवजात बारिश से भीगने की वजह से बेहद कमजोर और Hypothermic अवस्था में थी। अस्पताल के अनुसार इस बच्ची की सूचना दो Residents द्वारा Police को दी गई और फिर इसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चा अभी गंभीर स्थिति में है।

Fortis Hospital pics

वहीं Fortis अस्पताल के Director और Head of Paediatrics Dr. Rahul Nagpal के नेतृत्व में Doctors की एक Team नवजात की देखभाल कर रही है। Doctors ने कहा कि नवजात बारिश के कारण भीग गया था और बेहद कमजोर और Umbilical Cord के साथ Hypothermic अवस्था में था। उसके शरीर का तापमान 33 degree C था, जो सामान्य 36.4 Degree C से कम था।

ये भी पढ़ें- Instagram के Followers को लेकर 2 युवकों को उतारा मौत के घाट

बारिश की वजह से अपने घर ले गए बच्ची को

शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे Vasant Kunj South Police थाने को नवजात कूड़े के ढेर में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही Police की PCR Rajokri Bus Stand के पास पहुंची। वहां Rajokri पहाड़ी पर उस शख्स से मिली जिसने Police को नवजात के बारे में सूचना दी थी।

Infant found in garbage dump

बताया गया कि शख्स को अपने घर के पास कचरे में नवजात मिली थी, जो करीब तीन दिन की है। बारिश होने के कारण वह उसे अपने घर ले गया। Police ने तुरंत ही नवजात बच्ची को Vasant Kunj स्थित Fortis अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dumka में एक बार फिर से घर में घुस कर एक और लड़की को जलाया गया

– Ishita Tyagi

 

Related Posts

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

Continue reading
होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी