कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

ऋ​षि तिवारी
नई दिल्ली। देश भर में हनुमान जयंती पूरे भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर मेंमंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 4:00 बजे से ही कनॉट पैलेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है, राजधानी दिल्ली के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हनुमान जन्मोत्सव की मौके पर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और इस दौरान मंदिर प्रांगण में चारों तरफ जय श्री राम जय बजरंगबली के नारे भी गूंजे।

हनुमान जयंती को श्रद्धालु ‘हनुमान जन्मोत्सव’ भी कहते हैं क्योंकि मान्यता है कि बजरंगबली आज भी धरती पर शरीर मौजूद हैं। हालांकि मंदिर प्रशासन की तरफ से भक्तों को दर्शन करवाने के लिए सेवादारों को भी तैनात किया गया है इसके साथ ही सड़क पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है ताकि सड़क पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले। तपती धूप में श्रद्धालुओं का ध्यान रखने के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से सेवादार श्रद्धालुओं को पीने का पानी भी उपलब्ध करा रहे हैं। भक्तों की लाइन इतनी लंबी है कि दर्शन के लिए कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

बता दे कि श्रद्धालु का कहना है कि आज हम सुबह पांच बजे आए हुए थे मंदिर के बाहर, सबसे बड़ी बात हनुमान जी के जन्मोत्सव इस मंदिर पर हजारों की संख्या में लोग आए हैं, लेकिन रात में अव्यवस्था होने के कारण लोगों को दर्शन नहीं हो पा रहे और जैसे अब पुलिस की व्यवस्था हुई है तो हो सकता है कि आने वाले 2-3 घंटों के अंदर दर्शन संभव हो सकें। हमारे दर्शन नहीं हो पाए हैं क्योंकि आज तीन बजे से यहां बड़ी भीड़ है और हमारा जाना पॉसिबिल नहीं हैं, तो हमने क्या करा है कि हमने पंडित जी को बुलाया है, उनको अपना प्रसाद दिया है कि हमें भोग लगा के दे दें, हमारे दर्शन यहीं से हो गए हैं बजरंग बली के, वैसे हम मंगल को आते हैं सुबह, हम नोएडा से आते हैं, इतने अच्छे दर्शन होते हैं लेकिन आज बहुत ज्यादा भीड़ है, तो दर्शन करने थोड़े मुश्किल हैं।

  • Related Posts

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम…

    Continue reading
    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार