भारत के दरवाजे तक पहुंची हूतियों की हिंसा! गुजरात के पास अरब सागर में टैंकर जहाज पर ड्रोन हमला, तनाव

भारतीय तट के पास व्‍यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला

सना। भारतीय तट के पास हिंद महासागर में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया है। अरब सागर में हुए इस हमले की कई रिपोर्टों में पुष्टि हुई है। इससे पहले ब्रिटेन के मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन संगठन ने इस हमले के बारे में सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि इस हमले में जहाज पर मौजूद कोई भी चालक दल का सदस्‍य घायल नहीं हुआ है। यह व्‍यापारिक जहाज अपने गंतव्‍य भारत की यात्रा को जारी रखे हुए है। इस ड्रोन हमले के बाद जहाज को कुछ नुकसान पहुंचा है। जहाज पर मौजूद चालक दल के सदस्‍यों में कुछ भारतीय भी थे। इस हमले का शक यमन के हूतियों पर जताया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि गुजरात के वेरावल तट से 200 नॉटिकल मील की दूरी पर यह ड्रोन हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि इजरायल से इस जहाज का संबंध था और भारत आ रहा था। हूतियों ने ऐलान किया था कि वे इजरायल से जुड़े किसी भी जहाज को निशाना बनाएंगे। अब भारतीय तट पर ड्रोन हमले के बाद इसका शक हूतियों की ओर जा रहा है। इस हमले की अभी जांच की जा रही है। इस जहाज को पूरी सावधानी के साथ आगे की यात्रा को पूरा करने के लिए कहा गया है।

भारत ने अदन की खाड़ी में तैनात किए युद्धक जहाज

भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन हमले के बाद उसमें आग लग गई। इससे पहले इजरायल के हमले का विरोध कर रहे यमन के हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे एक जहाज का अपहरण कर लिया था। यही नहीं हूतियों ने लाल सागर में कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं जिससे कई जहाजों को नुकसान पहुंचा है। हूतियों को ईरान का खुला समर्थन हासिल है और वे हमास के समर्थन में लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। इससे दुनिया के इस सबसे व्‍यस्‍त व्‍यापारिक मार्गों में शामिल समुद्री रास्‍ता अब संकट में आ गया है। यही वजह है कि कई कंपनियां अब अफ्रीका के रास्‍ते व्‍यापार कर रही हैं। इसमें बहुत खर्च आ रहा है।

इससे पहले भारत ने हूतियों के हमले को देखते हुए अदन की खाड़ी में दो मिसाइलों से लैस डेस्‍ट्रायर को तैनात किया था। भारत ने इस पूरे इलाके में भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं हूती विद्रोही लगातार अपने हमलों को बढ़ा रहे हैं और इसको देखते हुए अमेरिका ने 20 देशों के साथ मिलकर एक मैरिटाइम फोर्स बनाई है ताकि जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके। इस बीच हूतियों ने धमकी दी है कि वे लाल सागर को अमेरिकी जहाजों का कब्रिस्‍तान बना देंगे।

  • Related Posts

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे को…

    Continue reading
    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम