गाजीपुर में भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, चार लोगों की जलकर मौत

गाजीपुर में भीषण हादसे की सूचना सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की सूचना आ रही है। बारातियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिरने से हादसा हुआ है

 गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मरदह थाना क्षेत्र में मऊ से बारातियों को लेकर जा रही बस पर हाईटेंशन तार गिर गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों के मरने की सूचना आ रही है। इस हादसे में बस में आग लग गई। बस में सफर कर रहे लोग हाईटेंशन तार के झटके से झुलस गए। यात्रियों से भरी बस से आग की लपटें काफी समय तक उठती रही। करंट के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। मामले की जानकारी सरकार के स्तर पर भी ली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बस में यात्री भरे हुए थे। बस पर तार गिरने के बाद बस में आग लग गई। करंट का प्रवाह रुकने के बाद किसी प्रकार लोग निकले। अचेत लोगों के आग में जलने की भी बात कही जा रही है।

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

गाजीपुर में भीषण बस हादसे का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी मौके पर पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

चार लोगों के मौत की सूचना

गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के समीप एक मिनी बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। अब तक आ रही जानकारी के अनुसार, आग से चार लोगों के जिंदा जलने की खबर है। इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है।

50 यात्री थे बस में सवार

बस में 50 लोग सवार थे। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अभी तक आग से चार लोगों के जलने की जानकारी मिली है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है। पता चला है कि बस सीएनजी थी।

आग लगने से खाक हुई बस

दरअसल, बारातियों को लेकर बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते पर थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गई। इसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से खाक हो गई। किसी प्रकार बस में सवार यात्रियों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

  • Related Posts

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चंदे में कथित हेरफेर…

    Continue reading
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन