ग्रेटर नोएडा में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया जिसमें 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लोग में महिलाओं का इस्तेमाल किया जाता है इसमें महिलाए फोन के माध्यम से लोगों को मीठी बातों और हुस्न दिखाकर अपनी ओर आकर्षित करती थी और जब उनके जाल में फसकर उनसे मिलने पहुंचते तो रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसा वसूलती थी। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया है कि थाना बीटा 2 पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को परीचौक गोल चक्कर के पास 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राज चौधरी उर्फ हसीन मौहम्मद निवासी अम्रपाली लेजर पार्क थाना बिसरख, भुपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बहरौली अहीर थाना मलपुरा जिला आगरा, फैजान अहमद निवासी मौहल्ला मनिहारान थाना कारल जिला मैनपुरी, राहुल कुमार निवासी कबीरगंज थाना कोतवाली शहर जिला इटावा, संजना यादव पीजी, सेक्टर-62 नोएडा, रिफा उर्फ रूस्तम पुत्री राजूहसन ग्राम भिन्डोरा थाना बिसातगंज जिला बरेली के रूप में हुई है। इस गैंग का सरगना राज चौधरी उर्फ हसीन मौहम्मद है। राज ही अपनी महिला मित्र के जरिए हनी ट्रैप का गैंग चला रहा था। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों, 05 आधार कार्ड अलग-अलग नाम पतों के, 04 एटीएम कार्ड, इनकम टैक्स कार्ड, आरसी कार्ड बरामद हुए हैं।

महिला रीफा मुरादाबाद निवासी असादुर रहमान को अपने जाल मे फंसाकर पी-3 गोल चक्कर के पास बुलाया था। असादुर रहमान अपने मित्र निजाम के साथ रिफा से मिलने पी-3 गोल चक्कर पर पहुंचा। रिफा ने इस बात की जानकारी अपने साथियों को दी कि 2 गुर्गे फंस गये है। इसके बाद मास्टरमाइंड और गैंग का सरगना राज चौधरी योजना के तहत अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने साथियों संजना यादव, भूपेन्द्र सिंह, फैजान अहमद व राहुल कुमार के साथ पी-3 गोल चक्कर के पास बने बस स्टाप पर पहुंचा। अपनी स्कोर्पियो गाड़ी से उतरकर असादुर रहमान की गाड़ी में बैठ गये। असादुर रहमान की गाड़ी में रिफा व निजाम को भी बैठा लिया। पहले आरोपियों ने असादुर और निजाम को बंधक बना लिया। फिर उसके साथ गाली-गलौच की।

आरोपियों ने असादुर रहमान व उसके मित्र निजाम को उसकी गाड़ी में ही बंधक बनाकर गाली गलौज व मारपीट कर पांच लाख रुपये मांगे थे। पैसा न देने पर रेप के झूठे केस मे फंसाने की धमकी दी। दबाव में आकर डर के कारण असादुर रहमान ने अपनी गाड़ी मे रखे 50,000 रुपये आरोपियों को दिये थे। वहां से बच निकलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ करने पर 20 दिन पहले उन्होंने सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति को मिलने बुलाया। फिर उसे बंधक बनाकर रेप के केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उससे पैसा लेकर उसे छोड़ दिया।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार