Home For Love : घर के सामने सड़क बनाने आए मजदूर को दिल दे बैठी महिला, पति को कहा बाय, फिर हो गया तीसरा कांड

भागलपुर में एक गजब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। विवाहित महिला से पुरुष को प्यार हुआ। दोनों कई माह तक साथ रहे, इसके बाद वह व्यक्ति घर चला गया, प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई नवविवाहिता

नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर के नवघछिया इलाके ढोल बज्जा थाना क्षेत्र के ढोल बज्जा बाजार में प्रेमी का प्यार पाने के लिए उसके घर के सामने एक नव विवाहिता ने धरना दिया। वह महिला प्रेमी संतोष भगत के दरवाजे पर बैठी रही, जो कि तीन बच्चों का पिता है। महिला कदवा ओपी क्षेत्र के कासिमपुर कदवा निवासी जमीलि संह की पुत्री कंचन कुमारी है।
पूर्व पेटी कांट्रैक्टर अशोक जायसवाल
बताया गया है कि ढाई वर्ष पूर्व पेटी कांट्रैक्टर अशोक जायसवाल कासिमपुर कदवा में सड़क निर्माण करवा रहा था। अशोक जायसवाल के मुंशी के रूप में संतोष भगत काम करवा रहे थे। सड़क लड़की के घर के पास बन रही थी। इसी दौरान संतोष भगत की कंचन कुमारी से आंखें चार हो गईं। दोनों मोबाइल पर घंटों बात करने लगे। इसी दौरान कंचन कुमारी की शादी खगड़िया जिले के पसराहा थाना के महद्दीपुर में हो गई।
संतोष भगत महद्दीपुरी पहुंचकर उसके पति को बता दिया कि हम दोनों आपस में प्यार करते हैं फिर कंचन के पति ने उसे छोड़ दिया। कंपन ने बताया कि १० माह से संतोष भगत नया टोला व मिलटोला में रूम किराये पर लेकर मेरे साथ रहा। फिर मुझसे झूठ बोलकर चला आया। अब वह बात भी नहीं कर रहा है। दो दिन पूर्व कंचन नवगछिया से ढोल बज्जा पहुंची। वहां जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात को बताया।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार