हॉलीवुड के फिल्म स्टूडियो के सहयोग से प्लानेट मराठी की छत्रपति तारारानी में दिखाई देंगी सोनाली कुलकर्णी

मुंबई | अक्षय बर्दापुरकर की प्लानेट मराठी और पीयूष सिंह की गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने सोनाली कुलकर्णी अभिनीत मराठी फिल्म मोगुल मर्दिनी छत्रपति तारारानी के लिए इंडिपेंडेंट फिल्म स्टूडियो ब्लैक हैंगर स्टूडियोज के साथ सहयोग किया है। ब्लैक हैंगर स्टूडियोज ने कई हॉलीवुड प्रोडक्शंस जैसे रॉग वन: ए स्टार वार्स स्टोरी, डार्क टाइड, द ग्रैंड टूर, 24: लिव अनदर डे और कई अन्य फिल्मों के लिए काम किया है।

फिल्म का शीर्षक मोगुल मर्दिनी छत्रपति तारारानी होगा और यह योद्धा रानी छत्रपति तारारानी की वीरता के महानतम महाकाव्यों में से एक पर आधारित है, जिन्होंने एक ही समय में मुगलों, निजामशाही, आदिलशाही, कुतुबशाही, डच, ब्रिटिश, पुर्तगाली, सिद्दियों के साथ युद्ध किया था।

प्लानेट मराठी के सीएमडी, अक्षय बर्दापुरकर ने कहा, छत्रपति तारारानी मराठी सिनेमा के इतिहास में एक सुनहरा पृष्ठ होने जा रहा है। प्लेनेट मराठी और गोल्डन रेशियो मराठा योद्धा रानी छत्रपति तारारानी की कहानी को दुनिया के सामने ले जाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म स्टूडियो के साथ फ्लोर पर जाने वाली पहली और सबसे बड़ी मराठी-हॉलीवुड फिल्मों में से एक होगी।

उन्होंने कहा, “फिल्म के बारे में अधिक विवरण प्रकट करना जल्दबाजी होगी, लेकिन हमारे पास फिल्म प्रोड्यूसर्स, संगीतकारों और कलाकारों का एक प्रतिभाशाली मिश्रण है, जो इस खूबसूरत प्रस्तुति को हमारे मराठी दर्शकों के सामने लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेरा ²ढ़ विश्वास है कि यह फिल्म मराठी सिनेमा को नई ऊंचाई पर ले जाने की क्षमता रखती है।”

छत्रपति तरारानी ने औरंगजेब से उसकी मृत्यु तक लोहा लिया और स्वराज्य को नष्ट करने के उसके सपने को समाप्त कर दिया। यह सब तब हुआ, जब वह 25 वर्ष की अल्पायु में विधवा हो गई थीं।

छत्रपति तरारानी फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय मराठी निर्देशक राहुल जाधव करेंगे। फिल्म में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

ब्लैक हैंगर स्टूडियोज और ओआरडब्ल्यूओ स्टूडियो ऐतिहासिक महाकाव्य को बयां करने वाली एक भारतीय क्षेत्रीय फिल्म का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।

सीईओ जेक सील ने कहा, “भारतीय वैज्ञानिक-साहित्य शैली के साथ काम करने के बाद हम ऐतिहासिक अवधि के नाटक (ड्रामा) के लिए अनुभव प्राप्त करने को लेकर उत्साहित हैं। इसकी कहानी ही खुद हमें आगे लेकर जाती है और फिल्म निर्माण को लेकर जो प्लेनेट मराठी ने वादा किया है, हम यह देखने के लिए रोमांचित हैं कि यह सफर हमें कहां ले जाता है। हमारा लक्ष्य भाषा और माध्यम (मीडियम) की परवाह किए बिना वैश्विक दर्शकों के लिए फिल्मों को और अधिक आकर्षक बनाना है और हम कहानी को जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

गोल्डन रेशियो फिल्म्स के सह-संस्थापक पीयूष सिंह ने कहा, शीर्षक ही हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है और पूरी टीम दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए काम कर रही है।

इस अपनी तरह की अनूठी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्माण मराठी और अंग्रेजी दोनों में किया जाएगा।

निर्माता इस प्रोजेक्ट के लिए भारत और विदेशों में दिवाली 2022 में इसकी रिलीज की योजना बना रहे हैं।

Related Posts

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

Continue reading
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और 83…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह