मजार पर भी जाते हैं हिन्दू, हम रोकने वाले कौन, कुछ लोगों के पास जन्म से होती हैं शक्तियां : चंपत राय

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और कथा वाचक आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर मचे बवाल पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास जन्म से ही ईश्वरीय शक्तियां आती हैं और जिसकी श्रद्दा हो वह जाए और न ही न जाए।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि यदि ईश्वर ने किसी को इस तरह की जन्मजात शक्ति का आशीर्वाद दिया है कि उसकी आंतरिक क्षमताएं इतनी ऊंचाई पर हैं कि वह दूसरे लोगों के मन को समझा सकता है। कुछ हिन्दू भी मजार पर जाते हैं। अगर वहां किसी का शांति मिलती है तो हम रोकने वाले कौन होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि धर्म, श्रद्धा का विषय है। जिसकी श्रद्धा हो जाए न हो तो न जाए। कुछ लोगों को ईश्वरीय शक्ति जन्म के साथ मिलती हैं। मानने वालों के साथ ही आलोचना करने वाले भी स्वतंत्रत हैं।
आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर क्यों मचा है बवाल
बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम मंदिर है। मंदिर के प्रमुख आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री गत कुछ दिनों से खूब चर्चाओं में हैं। देशभर में उनके लाखों अनुयायी हैं और उनकी कथा सुनने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के अंधविश्वास विरोधी संगठन ने नागपुर के एक कार्यक्रम के दौरान आचार्य को उनकी शक्तियों को लेकर चुनौती दी थी। इस पर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मंदिर के देवता बागेश्वर बालाजी में उनकी आस्था है और कैमरे के सामने काई भी मुझे मेरे शब्दों एवं शक्तियों के लिए चुनौती दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ भी मुझे प्रेरित करेगा, मैं लिखूंगा और जो मैं लिखूंगा वह सच हो जाएगा। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भीड़ से एक पत्रकार को बुलाया ओैर उसके बारे में कई ऐसी बातें बताईं कि जिस सुनकर वह पत्रकार भी हैरान रह गया। इस पर लोगों ने दावा किया कि आचार्य को पत्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट से उनसे संबंधित जानकारी मिली होगी।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?