हिमंत बिस्वा सरमा बोले – हमने बाबर का कब्जा हटाकर बनाया राम मंदिर

राम मंदिर निर्माण को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जनता से जो वादा किया था वो पूरा किया ओैर बाबर का कब्जा हटाकर हमने राम मंदिर बनाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को बनाने का जो संकल्प लिया था वो आज पूरा होने जा रहा है । उन्होंने कहा कि लोगों को लगता था कि राम मंदिर बनाएंगे तो साम्प्रदायिक विवाद होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि हिन्दू मुस्लिम भाईचारा बढ़ा है।
त्रिपुरा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि अगर हमारी सरकार आएगी तो हम रामजन्मभूमि में राम मंदिर बनवाएंगे, लोगों को इस बात का विश्वास नहीं था। कुछ लोग सोचते थे कि अगर राम मंदिर बनाने जाएंगे तो हिन्दू और मुसलमानों के बीच में साम्प्रदायिक तनाव हो जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जो कर दिखाया वह लोग देखते रह गये। उनका कहना है कि मंदिर भी बन रहा है और हिन्दू मुसलमानों के भाईचारे में कोई कमी नहीं आ रही है। देश की तरक्की भी हो रही है। 500 साल बाबर के नाम में हम तप किया था कि जहां राम ने जन्म लिया, वहां बाबर ने कब्जा कर लिया था। आज हमने बाबर को हटाया और राम के भव्य मंदिर के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

राम मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। गत साल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया था कि मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और जनवरी 2024 तक राम मंदिर को खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर में भगवान राम और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा यह भी कहा गया कि मंदिर के निर्मार का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?