Himachal Pradesh Election : शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले बवाल, प्रतिभा सिंह के समर्थन में लगे नारे

हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा को लेकर दबाव बनता दिख रहा है। हिमाचल की राजधानी शिमला में विधायकल दल की बैठक होनी है लेकिन इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के समर्थन शिमला के ओबेराय सेसिल होटल के बाहर जमा हुए हैं और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के काफिले को रोकते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कोई गुटबाजी नहीं

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि शिमला में विधायद दल की बैठक के बाद तय होगा कि शिमला का मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम शाम को एक बैठक करेंगे और फिर मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। कोई गुटबाजी नहीं है और हम सब साथ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उस व्यक्ति को नजरंदाज नहीं कर सकती है, जिसके नाम पर उसने चुनाव लड़ा और जीता है। प्रतिभा सिंह ने काह कि आलाकमान उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार की अनदेखी नहीं कर सकता। हमने उनके नाम चेहरे और काम पर जीत हासिल की है। ऐसा नहीं है कि आप उनका नाम, चेहरा औेर परिवार का इस्तेमल करेंगे और क्रेडिट किसी और को दे देंगे। आलाकमान ऐसा नहीं करेगा।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या कहा-
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान देते हुए कहा कि आलाकमान जिस विधायक को चुनेगी वही हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। जो भी आलाकमान चाहेगा वही होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक मेहनत की है और जिन लोगों ने चुनाव लड़ा है और उन्हीं में से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में एक मजबूत नेता माने जाते हैं।
सुखविंदर सिंह सिक्खू और प्रतिभा सिंह का नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहा है। लेकिन इससे पहले पद को लेकर खींचतान की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में प्रभावशाली ठाकुर समुदाय से हैं। उनको इस बार प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था। सुक्खू को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुुल गांधी की पसंद भी माना जाता है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद  में रुड़की के…

    Continue reading
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    DUSU चुनाव में माता-पिता की मंजूरी पर बवाल, AISA ने HC में दी चुनौती

    • By TN15
    • September 4, 2026
    DUSU चुनाव में माता-पिता की मंजूरी पर बवाल, AISA ने HC में दी चुनौती

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

    • By TN15
    • September 4, 2026
    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

    ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

    • By TN15
    • September 4, 2026
    ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान