Himachal Pradesh Assembly Elections : पीला कुर्ता, नीली नेहरू जैकेट और हिमाचली टोपी, दशहरे पर नरेंद्र मोदी के लुक के क्या थे मायने

हिमाचल प्रदेश के कुल्ल का दशहरा खास अंदाज में मनाया जाता है लकड़ी से बने आकर्षक और फूलों से सजे रथ में रघुनाथ की सवारी को मोटे रस्सों से खींचकर दशहरे की शुरुआत होती है। पीएम नरेन्द्र मोदी दशहरा के त्योहार पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे जहां बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान में पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रघसिंघा फूंककर चुनावी संघनाद किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि विजयीदशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला अब ता विजय तय है। पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को पारंपरिक पोशाक में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल हुए।

उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री को पील रंग का कुर्ता और नीले नेहरू जैकेट पहने देखा गया। सप्ताहभर चलने वाले विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव के इतिहास के लगभग 400 वर्षों में पीएम मोदी कुल्लू घाटी के प्रमुख देवता भगवान रघुनाथ को श्रद्धांजलि देने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए उन्होंने खुले में समारोह में भाग लिया और लगभग डेढ़ घंटे तक तुरही और ढोल के बीच मंच से जुलूस को देखा।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ज् राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पारंपरिक परिधानों में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने धार्मिक उत्साह के साथ रथ यात्रा देखी। इन सबके बीच प्रधानमंत्री की हिमाचली टोपी और कुल्लू की प्रिंटेड पारंपरिक शॉल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। इस अवसर पर पीएम मोदी ने पीले रंग के कुर्ते के ऊपर नीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी। ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर निशााना साधने की कोशिश की है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारी ज् दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन जगहों पर जाते हैं अक्सर वहां की स्थानीय भाषा और परंपरिक परिधान के जरिये लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसका फायदा उन्हें चुनावों में भी मिलता है। चूंकि, हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम नेता पार्टी की जीत के लिए तैयारियों में जुटे हैं। राज्य में फिलहाल बीजेपी की अगआई में जयराम ठाकुर की सरकार है। ६८ सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के ४७, कांग्रेस २० और सीपीआईएम का एक विधायक है।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?