हिजाब : ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में मारा दांव 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कर्नाटक हिजाब विवाद से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। तमाम बड़े स्टार्स ने हिजाब पर अपना पक्ष रख दिया है, अब इस कड़ी में ‘दंगल गर्ल’ का नाम भी जुड़ गया है। दंगल गर्ल यानी जायरा वसीम ने भले ही एक्टिंग की दुनिया को बॉय-बॉय कर दी है, लेकिन हिजाब विवाद पर उन्होंने भी अपना पक्ष रखा है।  अपनी पहली ही फिल्म ‘दंगल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली जायरा वसीम केवल तीन साल ही फिल्म इंडस्ट्री में रहीं। इस्लाम की खातिर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दी थी। अब हिजाब पर दिए बयान के लिए जायरा एक बार फिर चर्चा में हैं।
दंगल के बाद जायरा वसीम एक बार फिर आमिर खान के साथ फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया था।
जायरा ने सोशल मीडिया भी छोड़ दिया था और अपने फैंस से अपील की थी कि उनकी फोटो भी डिलीट कर दें।  हालांकि, कुछ साल बाद जायरा वापस इंस्टाग्राम पर आ गईं। अब लंबे समय बाद हिजाब विवाद पर भी उन्होंने अपने इंस्टा पर अपना पक्ष रखा है।
जायरा ने इंस्टाग्राम पर फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है कि, यह धारणा चली आ रही है कि हिजाब एक पसंद है, गलत जानकारी है। सुविधा या अज्ञानता वश ये धारणा बनी है।
जायरा ने लिखा है कि, इस्लाम में हिजाब पसंद नहीं बल्कि फर्ज है। इस तरह जब एक महिला हिजाब पहनती है तो वह उस ईश्वर द्वारा दिए गए फर्ज को पूरा कर रही होती है, जिसे वह प्यार करती है और खुद को उसे समर्पित कर दिया है।  जायरा का कहना है कि वह एक महिला के रूप में कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती हैं। वह इस पूरी व्यवस्था के प्रति नाराजगी और विरोध प्रकट करती हैं, जहां महिलाओं को धार्मिक प्रतिबद्धता के लिए रोका जा रहा है और उत्पीड़न हो रहा है।
जायरा का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक को चुनना है या फिर उसे छोड़ना है, यह अन्याय से भरा है।

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक