प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी सरकार और विपक्ष में गतिरोध बरकरार है। मंगलवार को संसद परिसर में विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों के बीच बहस देखने को मिली. एक मौका ऐसा आया जब प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल का आमना-सामना हुआ। प्रियंका गांधी जब संसद की तरफ बढ़ी तो बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने ‘राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाए। उनके हाथों में ‘झारखंड में छात्रों पर हुई निर्दयता पर राहुल गांधी जवाब दो’ के पोस्टर थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांसद से कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से मुलाकात की और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं।

 

इसके बाद BJP सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि “राहुल गांधी ने झारखंड का दौरा कब किया? राहुल गांधी और केजरीवाल झारखंड जाने की हिम्मत क्यों नहीं करते? प्रियंका (गांधी वाड्रा) ने मुझे बताया कि राहुल गांधी इस पर काम कर रहे हैं. इसलिए, मैंने उनसे पूछा कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए।

 

क्यों संसद में है गतिरोध?

 

दरअसल, दिल्ली में Gen Z के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी के मसले पर विपक्ष अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। सदन में हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। वहीं सरकार ने सोमवार (10 अगस्त) को कहा कि अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को सुनना पड़ेगा। चर्चा में रहना होगा। इसके बाद भी गतिरोध खत्म नहीं हुआ। बीजेपी के नेता अब झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष को घेर रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष के नेता इसपर चुप क्यों हैं। वो जवाब दें. एनडीए के सांसदों ने आज संसद परिसर में मार्च निकाला। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने पहली बार सरकार के सांसदों को प्रदर्शन करते हुए देखा है। इतना तो हमने इन्हें मजबूर कर ही दिया है. अब ये सदन में आएं और जवाब दें।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार