पोषण पखवाड़े में स्वस्थ बालक-बालिकाएं पुरस्कृत

नोएडा विकास खंड जेवर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रबूपुरा पर मंगलवार को स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। बच्चों की पोषण स्थितिआहार की स्थितिव्यक्तिगत स्वच्छताटीकाकरण के आधार पर प्रत्येक केंद्र से सबसे स्वस्थ बच्चे का चयन किया गया। चयनित बच्चों को क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया। हुमायारानिशांअरहन, कोमेशचारवीअक्षराखुशबू सभ्यरेनंशी को पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में जेवर के बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थी उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया-स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के आयोजन का उद्देश्य छह माह तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लानापोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। स्पर्धा में शामिल बच्चों को नियमित मासिक निगरानी वृद्धि के पांच अंकव्यक्तिगत स्वच्छता के 10 अंकपोषण श्रेणी में सुधार के 10 अंकआहार की स्थिति ( जैसे – छह मा‌ह तक केवल स्तनपान) के 10 अंकसमय पर टीकाकरण के 10 अंक और छह माह से अधिक आयु वाले बच्चों को आईएफए सिरप के पांच अंक निर्धारित हैं। इसी आधार पर बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

उन्होंने बताया- भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय विकास एजेंडा में पोषण को केंद्र में लाने के लिए पोषण अभियान की शुरुआत की गई है। 20 मार्च से पोषण पखवाड़ा शुरू हो चुका है। यह तीन अप्रैल  तक चलेगा। पोषण पखवाड़े में प्रमुख रूप से मोटे अनाज के उपयोग को प्रोत्साहनस्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजनसक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहन आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए उचित पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर की आहार संबंधी जरूरत के लिए उचित आहार का सेवन महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया – इस बार पोषण पखवाड़े में मोटे अनाज पर अधिक जोर दिया गया है। मोटे अनाज सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इनमें फाइबरप्रोटीनविटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। मोटे अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मोटा अनाज शरीर के विभिन्न भागों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स का स्रोत भी होते हैं।

 

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार