साफ़-सफाई को दुरुस्त करने को लेकर सड़कों पर उतरे आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान 

कूड़े के डेढ़ को हटाने और उचित दिशा निर्देश देने के लिए नजबगढ़ नगर निगम को दिया ज्ञापन 

नई दिल्ली। पालम विधानसभा स्थित एवं द्वारका सेक्टर तीन स्थित पॉकेट 16, आदर्श अपार्टमेंट से सटी पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे कूड़े का ढेर इकठ्ठा करने का विरोध करते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम, नजफगढ़ जोन को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।
ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के अथक प्रयास से पालम विधानसभा के सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा लाइट के पोल लगाए गए है तथा उपरोक्त स्थान पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है लेकिन अभी तक कूड़ा फेकने का सिलसिला जारी है। इस संदर्भ में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया है कि सड़क के दोनो किनारे बोर्ड लगाया जाए जिसमे उपायुक्त के आदेश से कूड़ा डालते समय, सीसीटीवी के माध्यम से पकड़े जाने पर जुर्माना या दंड या दोनो का प्रावधान लिखा हो तथा पकड़े जाने पर उचित करवाई की जाए और निगम कर्मी साफ सफाई का ध्यान रखते हुए यहां कूड़ा नहीं फेंके साथ ही प्रधान सोलंकी ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि यहां पर कूड़ा/मलबा/गंदगी न फैलाएं।
  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?