हरियाणवी गायिका रेणुका पवार ने हंसी-मजाक पर रिलीज किया नया गाना

ऋषि तिवारी
जब से नए जमाने के नवीनतम द्विभाषी हिंदी-हरियाणवी सिंगल ‘कलरफुल बैंगल’ का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों में इसे देखने की चाहत बढ़ गई है। संगीतप्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा है, क्योंकि उनका इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। ‘इनफिनिक्स म्यूजिक लेबल’ के तहत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ट्रैक रिलीज किया गया है। इस जोशीले गाने को ’52 गज का दामन’ गाने से मशहूर हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने गाया है और इसे उदित ओबेरॉय और विश्वास त्यागी ने प्रोड्यूस किया है।

शहरी ट्रैक ‘कलरफुल बैंगल’ एक युवा विवाहित जोड़े की कहानी है, जो एक-दूसरे को मजाकिया ढंग से छेड़ते हैं और चूड़ियां खरीदने को लेकर रोमांटिक मजाक करते हैं। इस म्यूजिक वीडियो में दिलेर खरकिया और पीहू शर्मा ने अभिनय किया है। रियाजी का संगीत नवविवाहितों के आकर्षण और सार को पूरी तरह से दर्शाता है।
गाने के बारे में रेणुका पंवार ने बताया, ‘यह एक नए जमाने का हरियाणवी गाना है, जो समकालीन मूड को सामने लाता है। यह गाना प्यार के मासूम सार को दर्शाता है, जिसे दोनों किरदारों ने स्क्रीन पर खूबसूरती से पेश किया है। इस गाने पर काम करते हुए मुझे इससे सचमुच प्यार हो गया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना पसंद आएगा।’
गाने के बारे में निर्माता उदित ओबेरॉय ने कहा, ‘यह कोई आम क्षेत्रीय गाना नहीं है। हमने इसे राष्ट्रीय दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया है और यह रोमांटिक श्रोताओं के लिए एक बेहतरीन तोहफा होगा। सभी कलाकार इस ट्रैक के साथ मिलकर जादू बिखेरते हैं और हम ‘इनफिनिक्स म्यूजिक लेबल’ में ऐसा संगीत बनाने और लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो आज के युवाओं के दिलों को छू जाए।’वहीं, दिलेर खरकिया ने कहा, ‘यह एक जोशीला ट्रैक है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देता है। जब से यह गाना मेरे पास आया है, तभी से मैं इसे लेकर काफी रोमांचित था। मुझे पीहू और टीम के साथ मिलकर काम करके बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना पूरा प्यार देंगे।’
इस पर पीहू ने कहा, ‘दिलेर, रेणुका और इस टीम के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूँ। मेरा मानना ​​है कि यह ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि वे किरदारों द्वारा दर्शाई गई कच्ची भावनाओं और प्यारी रोमांटिकता से जुड़ेंगे।’
गाने को लेकर प्रशंसकों और श्रोताओं ने पहले ही अपनी उत्सुकता जता दी है। संगीतप्रेमियों के पास अपनी प्लेलिस्ट अपडेट करने का एक कारण यह भी है, क्योंकि यह गाना 3 जून को ही रिलीज हुआ है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…