हरियाणा के सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

(सौरभ दम्पति, ब्रिटेन, बांग्लादेश व फीलिपिन्स देश द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले हरियाणा के प्रथम व्यक्ति और दम्पति हैं)

द न्यूज 15 
चंडीगढ़/सिवानी मंडी।  इंटरनेशनल ब्रिटिश अकादमी और इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकादमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन, बांग्लादेश एवं फिलीपींस द्वारा दिनांक 19 मार्च, 2022 को यूनिवर्सिटी एंड म्यूजियम ऑफ़ द रिसर्च एंड विजडम, ढाका द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में गाँव बड़वा, सिवानी (भिवानी) के युवा लेखक दम्पति सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को उनकी शैक्षणिक,साहित्यिक,सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों मे अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सौरभ दम्पति, ब्रिटेन, बांग्लादेश व फीलिपिन्स देश द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले हरियाणा के प्रथम व्यक्ति और दम्पति हैं जो कि हरियाणा सहित सम्पूर्ण भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है ।
गौरतलब है कि सत्यवान ‘सौरभ’ और प्रियंका ‘सौरभ’ को साहित्यकार और शिक्षक के रूप में  राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. दोनों कवि, लेखक, शिक्षक हैं. हाल ही में इनकी छह किताबें आई है. सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ को हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुदान भी मिला है. वही इनकी पुस्तकों  ‘कुदरत की पीर’ और ‘इश्यूज एंड पेनस’ में इन्होने सामाजिक कुरीतियों पर जबरदस्त प्रहार किये हैं. प्रियंका ‘सौरभ’ की तीनों पुस्तकें निर्भयाएं, फीयरलेस और दीमक लगे गुलाब महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करती है.इस अवसर पर सौरभ दम्पति ने कहा कि विश्व साहित्य, नृविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र पर ऑनलाइन परीक्षण समाप्त करने के बाद विश्व शांति मंच जेनेवा और यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय ब्रिटिश अकादमी से इतनी उच्च मानद उपाधि प्राप्त करने पर हमें अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।
देश-विदेश के हज़ारों पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न भाषाओं में दोनों के सम्पादकीय लेखों ने अलग पहचान बनाई है. दोनों की इन उपलब्धियों पर पूर्व चेयरमैन रमेश सिंहमार, पूर्व तहसीलदार प्रताप सिंह भाटीवाल, भाजपा मंडल अध्य्क्ष लाल सिंह लालू, संदीप भाटीवाल, डॉ प्रताप सिंहमार, अधिवक्ता सुनील सिंहमार, डॉ दलबीर सिंह भाटीवाल, महेन्दर सिंह लखेरा, डॉ नोकरम, मनोज हरियाणवी, मास्टर परविंदर तंवर, विक्रम तंवर, ज्ञानीराम शर्मा, राजकुमार चौधरीवास, मास्टर अजय शर्मा, मास्टर भूपेंदर गुरेरा, दीपक दीप, मुकेश, विनोद शर्मा समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगल काल को हटाने के निहितार्थ: इतिहास, स्मृति और लोकतांत्रिक शिक्षा
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

एस आर दारापुरी  National Council of Educational Research…

Continue reading
डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज