वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई का हुआ गठन : सुखीजा

💥वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा हरियाणा के अध्यक्ष, हरीश चावला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और जंगशेर राणा बने प्रदेश महासचिव
💥नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी व जिला करनाल की इकाई का किया गठन

करनाल। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करनाल स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में किया गया। बैठक में केंद्र से राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विकास सुखीजा खासतौर पर उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रचार सचिव शिव कुमार बतरा ने की।

उल्लेखनीय है कि वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार उपाध्याय जी व राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेंद्र भंडारी जी की अनुमति व आपस में सलाह मशविरा करके राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विकास सुखीजा ने हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, हरीश चावला को कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार जंगशेर राणा को प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी। इसी कड़ी में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सतीश सेठ को उपाध्यक्ष, राज कुमार भाटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणबीर पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र नीटू को सचिव, कर्मबीर पानू को सहसंगठन सचिव, सतबीर भारद्वाज को उपाध्यक्ष, सन्नी चौहान को संगठन सचिव, विनय विज को सचिव, डॉक्टर अशोक अरोड़ा को उपाध्यक्ष, शिव बतरा को कोषाध्यक्ष, बलराम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पांचाल को प्रचार सचिव, ईश्वर दत्त शर्मा को सचिव, नवीन शर्मा को सह प्रचार सचिव, विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, रामकिशन को लेखाकार, अनिल भारद्वाज सहित एस पी सिंह, अशोक गुप्ता, मैनपाल कश्यप, मनमोहन शर्मा, गुरचरण सिंह विर्क को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की ओर से संगठन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वह सभी संगठन के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहां कि हरियाणा के काफी पत्रकार उनके संर्पक में है और उन सभी को डब्ल्यू जे आई में जोड़ने की तैयारी की जा रही है। नई टीम में यूनियन के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी जी को श्रद्धांजलि दी।

 सनी चौहान बने जिला अध्यक्ष

बैठक में नवनियुक्त हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया की जिला करनाल की इकाई का पुनर्गठन करते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सन्नी चौहान को, मनीश शर्मा को जिला प्रभारी, कृष्ण लाल को सह जिला प्रभारी, दर्शन शर्मा को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र जांगड़ा को महासचिव, जसविंदर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरविंदर सिंह को संगठन सचिव, लव किशोर गनोत्रा को सह संगठन सचिव दी गई। इसके अलावा वंश गौड़ को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी को विश्वास दिलाया कि वह सभी संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को मज़बूत बनाएँगे।
राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विकास सुखीजा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों व कार्यों की जानकारी दी और बताया कि आगामी विधानसभा 29 अगस्त को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें संगठन की वेबसाइट को एक नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही एक डिजिटल डायरी का भी विमोचन किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    • By TN15
    • October 19, 2026
    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग