Hariyana Politics : हरियाणा सीएम को अपनी कुर्सी जाने का शक, आरएसएस नेताओं के साथ चाय पर चर्चा में मनोहर लाल खट्टर ने जताई आशंका

गत महीने आरएसएस के कई पदाधिकारियों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चाय और नाश्ते के लिए अपने घर आमंत्रित किया था। आरएसएस प्रचारक हरियाणा में उनके लंबे शासनकाल को लेकर तारीफों से भरे हुए थे।
आरएसएस के पूर्व प्रचारक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कुर्सी जाने की आशंका जताई है। यह वाकया बीते महीने सीएम खट्टर के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारियों के साथ चाय नाश्ते पर हुई चर्चा के दौरान सामने आया है। सीएम खट्टर ने अपनी आशंका के लिए संगठन में काम के दौरे के अपने पुराने साथी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकेत को समझने की कोशिश को आधार बनाया है।
दरअसल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को संदेह है कि वह जल्द ही अपनी कुर्सी गंवा सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे मुलाकात के दौरान उत्सुकता से पूछा था कि कि क्या वह खुश हैं ? खट्टर ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया कि उन्हें इतना जबर्दस्त अवसर देने के लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। खट्टर कभी एक ही घर में साथ रहने वाले पीएम मोदी को अच्छी तरह से जानते हैं कि यह उनके संकेत देने का गूढ़ तरीका था कि वह जल्द ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का समय हो सकता है।
पिछले हफ्ते हरियाणा में जिला परिषद समेत पंचायत निकाय चुनाव के निराशाजनक नतीजे बताते हैं कि पीएम मोदी को शायद पहले ही आभास हो गया था कि राज्य में बीजेपी के साथ सब ठीक नहीं है। इसका लेकर राज्य की राजनीति में दबी जुबान में चर्चा होने लगी है। हालांकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी पड़ोसी राज्य हरियाणा के सीएम खट्टर को स्टार प्रचारक की तरह बीजेपी ने सामने किया था।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर