Hariyana News : हरियाणा के सत्यवान सौरभ का देश के सर्वश्रेष्ठ 125 लघुकथाकारों में चयन

Hariyana News : राष्ट्रीय लघुकथा संग्रह ‘दमकते लम्हे’ के प्रकाशन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं.

संपर्क संस्थान जयपुर के द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय लघु कथा संग्रह ‘दमकते लम्हे’ के लिए हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी उपमंडल के गांव बड़वा निवासी युवा लेखक सत्यवान सौरभ की लघुकथा ‘फैसला’ को देश- विदेश में रह रहे हिंदी भाषी 125 लघुकथाकारों की सूची में शामिल किया गया है. इस संग्रह में तीन पीढ़ियों के लघुकथाकारों को शामिल किया गया है एवं इसका संपादन संपर्क संस्थान जयपुर की अग्रणी सदस्य रेणु शब्द मुखर द्वारा किया गया है. संपर्क संस्थान जयपुर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए देश में एक अग्रणी संस्था है.
सत्यवान ‘सौरभ’ ने लघुकथा ‘फैसला’ आज से 12 साल पहले लिखी थी और इस लघुकथा का जन्म भारत की पावन नगरी हरिद्वार में हुआ था जब इन्होंने गंगा जी के घाट पर एक व्यक्ति की व्यथा सुनी कि किस प्रकार वहां के पण्डों द्वारा मृत्यु उपरांत फूल विसर्जन हेतु वहां पहुंचे परिवारजनों का शोषण किया जाता है और फूल विसर्जन हेतु एक बड़ी राशि की मांग की जाती है. सत्यवान ‘सौरभ’ हरियाणा के दैनिक संपादकीय लेखकों में से एक है. हाल ही में इनका एक दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ भी आया है जो देशभर में काफी चर्चित रहा है. सत्यवान सौरभ की इस उपलब्धि पर सिवानी उपमंडल के साहित्यकारों, शिक्षकों, राजनीतिज्ञों और मित्रों ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

  • Related Posts

    ‘ दो गज जमीन ‘ उपन्यास को मिला मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान
    • TN15TN15
    • January 1, 2026

    बांदा में साहित्यिक अभिरुचि और शिक्षा में उल्लेखनीय…

    Continue reading
    साहित्य मण्डल*श्री नाथ द्वारा *काव्य शिरोमणि सम्मान पुष्पा सिंह विसेन को
    • TN15TN15
    • September 13, 2025

    राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा के सबसे प्राचीन साहित्यिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी