“आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में जनपद में मनाया जा रहा है “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में “तिरंगा महोत्सव” का हुआ भव्य आयोजन

“तिरंगा महोत्सव” के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर में लगाया गया तिरंगा मेला

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निर्मित उत्पादों के लगाये स्टाॅल

देव मणि शुक्ल

नोएडा “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में 02 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहे “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के तहत आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में “तिरंगा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रेरणा सिंह तथा सुमित यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक यह ध्वज देश के हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति और त्याग की भावना का संचार करता आया है। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का भी माध्यम है। हमारे देश की आने वाली युवा पीढ़ी का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी से आग्रह किया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगे का मान-सम्मान रखते हुए अवश्य तिरंगा फहराएं। उन्होंने विशेष रूप से सभी से अपील की कि इस अभियान में बच्चों को भी शामिल करें और अपने-अपने बच्चों से तिरंगा लगवाएं, ताकि बचपन से ही उनमें देशभक्ति, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो सके।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और संकल्प को स्मरण करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगे का मान सम्मान रखते हुए तिरंगा अवश्य लगाये। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक संस्थानों, व्यापारिक संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इस कार्यक्रम के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।
कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियापुर, प्राथमिक विद्यालय नगला बंजारा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-12, नोएडा के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
महोत्सव के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों एवं तिरंगा थीम पर आधारित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु “तिरंगा मेले” का आयोजन किया गया। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया तथा उत्पादों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!