Har Ghar Tiranga Campaign : युवाओं में जगेगी देशभक्ति : सुरेंद्र कुमार सिंह

Har Ghar Tiranga Campaign : भाजपा नेता ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाया हुआ विपक्ष

दिल्ली भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं में देशभक्ति जगेगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देशभक्ति का एक विशेष माहौल बना है। कांग्रेस शासन में गांधी परिवार के अलावा किसी को पूछा नहीं जाताा था। मोदी जी ने जहां स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को सम्मान दिया है वहीं क्रांतिकारियों द्वारा देश पर सब कुछ न्यौछावर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तिरंगा अभिायन से भी कांग्रेस को दिक्कत है। कांग्रेस को हर काम में बस राजनीति ही दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह जमीनी हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस बौखलाई हुई है। अब जब भ्रष्ट नेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है तो विपक्ष के नेताओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देशभक्ति का बनाया गया माहौल ही है कि अब युवा देश के लिए मर-मिटने के लिए तत्पर रहता है।

सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना था कि यह स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रहेगा। १३ से १५ तक अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के तिरंगा अभियान से देश के हर घर पर तिरंगा फहराता दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्ति का परिचय देते हुए देश और समाज के लिए काम करना चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा ही देश का उत्थान कर सकती है। विपक्ष के तमाम बरगलाने के बावजूद देश का युवा मोदी को छोड़ने को तैयार नहीं है। जितना विपक्ष युवाओं को मोदी जी के खिलाफ उकसा रहा है उतना ही युवा उनसे जुड़ता जा रहा है। उन्होंेने कहा कि १३ से १५ तक हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहराए। केंद्र सरकार के इस अभियान का न केवल देश बल्कि विदेश में भी देशभक्ति का संदेश जाएगा।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi