Congress Protest : प्रियंका गांधी को हिरासत करने में फूल गईं 9 महिला पुलिसकर्मियों की सांसें

महंगाई, जीएसटी के खिलाफ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को उठाने में लगीं 9 महिला पुलिसकर्मियों की फूल गईं सांसें
शुक्रवार को देशभर में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी, शशि थरूर समेत कई अन्य कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी क अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से उन्हें उठने के लिए कहा लेकिन प्रियंका गांधी वहीं बैठी रहीं।
इसके बाद करीब ९ महिला पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर गाड़ी तक ले जाने लगीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, कुछ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी को उठाते हुए दिख रही हैं और प्रियंका गांधी खुद को महिला पुलिसकर्मियों से छुड़ाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता कर लेंगे। लेकिन हम तो यहां एक मकसद से आए हैं। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन देश की आम जनता तरस और तडप रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में १४४ धारा लागू की है। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। सड़क पर उतरने से पहले गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश में ७० साल में बनाया उसको ८ साल में खत्म कर दिया गया। आज हिन्दु्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि ४ लोगों की तानाशाही है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहूंगा। यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है, वह डरता है। उन्होंेने कहा कि हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था ? सारे संस्थान उसके हाथ में थे। उसके पास पूरा ढांचा था। मुझे पूरा ढांचे दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान