Hapud News : 4 घंटे में दो बार दूध पी चुका है बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हापुड़ में बोरवेल में गिरा चार साल बच्चा, अंदर से आ रही रोने की आवाज

हापुड़ के सादात इलाके में चार वर्षीय लापता बच्चा नगर पालिका के बारेवेल में गिर गया है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर सुनते ही सरकारी महकमे में अफरातफरी मच गई है। एनडीआरएफ की टीम समेत अन्य मौके पर मौजूद हैं
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में रहने वाले मोहसिन और समरीन का चार वर्षीय बच्चा मुआविया नगर पालिका के बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बच्चा दोपहर में करीब १२ बजकर ३० मिनट पर बोवेल में गिरा है। इसकी खबर लगते ही जिला के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हंै।

मौके पर जुटा सरकारी अमला

सरकारी अमला रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। टीम ने बच्चे को सुरक्षित किये जाने के लिए आक्सीजन की सप्लाई के बारे में शुरू कर दी है। वहीं रोशनी के लिए टार्च और कैमरे भी बोरवेल के अंदर पहुंचाये गये हैं।

बोरवेल से आ रही बच्चे के रोने की आवाज

प्रशासनिक अमला बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश में लगा हुआ है। बच्चा बोलने पर सुनने में सक्षम है। लेकिन बोरवेल के गड्ढे से उसके रोने की आवाज आ रही है। बच्चे करीब ५० फीट पर फंसे होने की बात सामने आ रही है। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है वह करीब और ऊपर से डेढ़ फुट चौड़ा है।

जेसीबी से नहीं हो पा रही खुदाई

जेसीबी मशीन से खुदाई नहीं हो पा रही है। इसलिए पोकलेन मशीन बुलाई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एडीएम श्रद्दा शांडिल्ययायन, एसपी दीपक भूकर एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। बोरवेल के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गये हैं।

नगर पालिका ने बंद नहीं कराया बोरवेल का गड्ढा

घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि नगर पालिका की जगह में ५० फीट गहरा बोर हुआ था। बोर किये जाने के बाद उसका मुंह खुला छोड़ दिया गया था। कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। लेकिन अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। इस कारण बच्चा खेलते-खेलते बोर के पास पहुंच गया और अचानक उसके अंदर जा गिरा। स्वजन को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत इसका सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद प्रशासन भी तत्काल हरकत में आ गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत एसडीआरएफ की टीम बालक का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

कुत्ते के साथ खेल रहा था बच्चा

दरअसल बच्चा कुत्ते के साथ खेल रहा था। तभी वह बोरवेल में गिर गया। वह लगभग तीन घंटे से सीधा बोरवेल में खड़ा हुआ है। बच्चे के लिए बोरवेल के अंदर दूध भेजा गया है। वहीं सीएमओ ने सीएचसी में बच्चे के लिए इमरजेंसी वार्ड तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

लोहे के रंग में फंदा बनाकर निकालने का प्रयास

बोरवेल के पास अभी खुदाई काम शुरू नहं कराया गया है। लोहे के रिंग से फंदा बनाकर बाहर निकालने का प्रयास हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम बोरवेल के अंदर बार-बार रस्सी डाल रही है। इससे बच्चा डर रहा है। टीम का प्रयास यह है कि बच्चा रस्सी पकड़ ले तो हाथ में फंदा बांधकर ऊपर खींच लिया जाए।

दो बार दूध पी चुका है बच्चा

बोरवेल के गड्ढे में बच्चे को गिरे हुए अब तक ४ घंटे हो चुके हैं। दो घंटे में एनडीअराएफ की टीम रेसक्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। मगर सफलता नहीं मिली है। रस्सी के जरिये दूध की बोतल बच्चे तक पहुंचाई गई है। दो बार वह दूध पी चुका है।

  • Related Posts

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट…

    Continue reading
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    रांची के जेपीएससी स्टेडियम में 25 जुलाई से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर