Joshimath Sinking : करे कोई भरे कोई : प्रकृति को तहस नहस करने का नतीजा है जोशीमठ दरार, होटल गिराने पहुंचे बुलडोजर, SC का तुरंत सुनवाई से इनकार

देहरादून । देश में असली समस्याओं पर तो ध्यान नहीं दिया जा रहा है पर लोगों को परेशान जरूर किया जा रहा है। सरकार और व्यवसायी प्रकृति को तहस नहस करने में लगे हैं जब प्रकृति का प्रकोप बढ़ता है सरकारें इसका समाधान न खोज कर लोगों को ही परेशान करना शुरू का देती हैं। जोशीमठ में भी ऐसा ही किया जा रहा है।

पूरे पहाड़ों को काट काट कर जमीन खोखली कर दी गई पर अब जब जोशीमठ शहर में जमीन में दरारें पड़ने लगीं तो होटल ही गिराए जाने लगे। दरअसल दो होटल जमीन धंसने की वजह से झुक गए हैं और इनमें दरारे आ गई हैं। प्रशासन ने इन्हें गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच जोशीमठ की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने भी तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जरूरी मामलों पर काम करने के लिए देश में चुनी हुई सरकारें भी हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर 16 जनवरी को सुनवाई करेगी।

इस बीच, जोशीमठ में होटल गिराए जाने से पहले व्यापार मंडल और होटल के मालिक ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापार मंडल ने दोनों होटलों के मूल्यांकन की मांग की है। मलारी इन होटल के मालिक ने सरकार के फैसले से नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे केंद्र और राज्य सरकार से तकलीफ है। मेरे होटल का आर्थिक मूल्यांकन किया जाना चाहिए। मैं यहां से चला जाऊंगा।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी