‘प्रज्ञान’ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 

चिंतक/कवि/लेखक दम्पति डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ के सुपुत्र ‘प्रज्ञान’ का 25 सितम्बर को पहला जन्मदिन है। आइए हम सभी मिलकर हमारे प्रिय, लाडले ‘प्रज्ञान’ का जन्मदिन मनाते हैं। हमारे संस्थान की ओर से प्रिय ‘प्रज्ञान’ को आकाश भर अनन्त शुभकामनाएँ। ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएँ स्वीकारें बेटा ‘प्रज्ञान’।

बढ़े सौरभ प्रज्ञान।।

जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।
है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिले हजार।।

बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।
हो प्रशस्त जीवन सुखद, सुन्दर साज समाज।।

जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।
मात शारदे! आपके, भरें ज्ञान भण्डार।।

शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।
घर आँगन खिलते रहें, प्रेम प्रीति के रंग।।

धर्म-कर्म अध्यात्म का, सदा करें उत्थान।
लक्ष्य प्राप्ति हेतु अनवरत, बढ़े सौरभ प्रज्ञान।।

जीवन भर प्रज्ञान को, खुशियाँ मिलें अपार।
बुजुर्ग शुभ आशीष दें, बाँटे लाड-दुलार।।

उन्नति पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार।
ईश्वर की कृपया रहें, खुशियाँ मिलें अपार।।

जीवन में खुशियों की पतंग की डोर सर्वदा आपके हाथ में रहे। मां वागीश्वरी के आशीष की बरसात में निरंतर आप भीगते रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए