शुभ दिन की शुभकामना, करो प्रिये स्वीकार। उन्नति पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार

घर-आँगन ख़ुशबू बसी, महका मेरा प्यार।
पाकर तुझको है परी, स्वप्न हुआ साकार॥
●●●
मंजिल कोसो दूर थी, मैं राही अनजान।
पता राह का दे गई, तेरी इक मुस्कान॥
●●●
मैं प्यासा राही रहा, तुम हो बहती धार।
अंजुली भर बस बाँट दो, मुझको प्रिये प्यार॥
●●●
मेरी आदत में रमे, दो ही तो बस काम।
एक हाथ में लेखनी, दूजा तेरा नाम॥
●●●
खत जब पहली बार का, देखूं जितनी बार।
महका-महका-सा लगे, यादों का संसार॥
●●●
पंछी बनकर उड़ चले, मेरे सब अरमान।
देख बिखेरी प्यार से, जब तुमने मुस्कान॥
●●●
आँखों में बस तुम बसे, दिन हो चाहे रात।
प्रिये तेरे बिन लगे, सूनी हर सौगात॥
●●●
सजनी आकर बैठती, जब चुपके से पास।
ढल जाते हैं गीत में, भाव सब अनायास॥
●●●
आँखों में सपने सजे, मन में जागी चाह।
पाकर तुमको है प्रिये, खुली हज़ारों राह॥
●●●
तुम ही मेरा सुर प्रिये, तुम ही मेरा गीत।
तुम को पाकर हो गया, मैं जैसे संगीत॥
●●●
तुमसे प्रिये जिंदगी, तुमसे मेरे ख्वाब।
तुम से मेरे प्रश्न हैं, तुम से मेरे जवाब॥
●●●
बिन तेरे लगता नहीं, मन मेरा अब मीत।
हर पल तुमको सोचता, रचता ग़ज़लें गीत॥

डॉo सत्यवान सौरभ,
चिंतक, कवि, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार।

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?