Happy Birthday Sushant Singh Rajput-बहनों सहित सुशांत के फैंस ने दी ढ़ेर सारी शुभकांनाएं

सुशांत को दुनिया को अलविदा कहे भले ही ढाई साल हो गया है। लेकिन उनकी कमी आज भी हर किसी को खलती है। आज भी उनकी फैमली और उनके फैंस सुशांत को याद करके इमोशनल हो जाते हैं। आज शनिवार 21 जनवरी को एक्टर का 37वा बर्थ डे है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी को 1986 में पटना में हुआ था। सुशांत के जन्मदिन के इस मौके पर फैंस न केवल उन्हें याद कर रहे है। बल्कि उनपर ढ़ेर सारा प्यार भी लुटा रहे हैं। तो चलिये आज हम आपकों बताते है सुशांत सिंह राजपुत के जन्मदिन पर उनके परिवार वाले और फैंस किस तरह से उन्हें बधाई दे रहें है…

बहन श्वेता सिंह ने भावुक होकर शेयर की कुछ यादगार तस्वीरें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने कुछ वीडियो शेयर और तस्वीरें शेयर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी कहा कि वह सुशांत के साथ अपनी यादों को भी साझा करें। अगर कभी सुशांत ने उनके मैसेज का जवाब दिया है, तो उन्हें टैग करें। श्वेता ने कहा, ‘भाई के जन्मदिन के मौके पर मैं उनकी कुछ यादों को आपके साथ साझा करना चाहूंगी। जब हम बच्चे थे तो कैसे थे। हम दोनों में एक साल का अंतर था और घर में सब हमें गुड़िया और गुलशन कहकर बुलाते थे। घर में जो भी मिठाइयां होती थीं वो हम साथ मिलकर खाते थे।’

दूसरी बहन सुशांत के फैंस से की खास अपील

वहीं, सुशांत सिंह की दूसरी बहन प्रियंका ने फैंस से एक खास अपील की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कृपया सुशांत के जन्मदिन के लिए अपना ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो सुशांत और फज (सुशांत का डॉग) की याद में किसी डॉग शेल्टर होम जा सकते हैं। मैं भी ऐसा ही करने वाली हूं। इसी 17 जनवरी को ही सुशांत के डॉग फज की मौत हो गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत मिले थे। इसके बाद से ही सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।

सुशांत के फैंस ने दी ढ़ेर सारी शुभकांनाएं

फैंस ने सुशांत को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए उनकी पुरानी फोटोज और वीडियोज को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनका कहना है कि भले ही एक्टर हमें छोड़ कर चले गए है, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते है। सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे एसएसआर करके ट्रेंड भी कर रहा हैं। एक हिना चंदा नाम के यूजर ने उन्हें जन्मदिन पर विश करते हुए काफी प्यारा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारे स्टार सुशांत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं-

प्रदीप नाम के यूजर ने भी सुशांत को उनके जन्मदिन पर बधाईयां दी है, तो वहीं गौरव नाम के यूजर ने लि

खा कि काश वह अपना 37वां जन्मदिन मनाने के लिए आज हमारे बीच होते। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा तुम आज भी हमारे दिल में जिंदा हो सुशांत। एक अन्य यूजर ने भी एक्टर को ब्राइटेस्ट सितारा बताते हुए बर्थडे विश किया। चेतन कुरे नाम के यूजर लिखतें हैं सुशांत को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे सर, I miss you। तो वहीं एक यूजर ने उनकी फिल्म का एक गाना शेयर कर उन्हें बधाई दी। वहीं एक्टर को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा सर आज भी आप हमारे दिल में जिंदा हैं।

सुशांत को याद करते हुए एक फैन ने लिखा, “स्वर्ग भी इतना दूर नहीं है कि वो मुझे आपकी यादों को भुला दे। इस खास दिन पर आपको याद कर रही हूं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” वहीं दूसरे यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुशांत सिंह राजपूत। जहां रहें खुश रहें और सुरक्षित रहें।” एक यूजर उन्हें याद कर भावुक नजर आया। यूजर ने सुशांत को लेकर लिखा, “इतने समय के बाद भी इस तथ्य को स्वीकार करना मुश्किल है कि आप यहां नहीं हो। आपने एक ऐसी खाली जगह छोड़ दी है, जो किसी भी चीज से भरने वाली नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हाल ही में हुए चौंकाने वाले खुलासे

बता दें कि जिस टीम ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पोस्टमार्टम किया था, उस टीम के ही एक सदस्य ने एक्टर से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये थे। रूपकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, “जब सुशांत का निधन हुआ था, हमें कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पांच शव मिले थे। हमें बाद में पता चला कि इनमें से एक सुशांत का शव है और उनके चेहरे व शरीर पर कई निशान थे। यहां तक कि उनकी गर्दन पर भी निशान थे।” बता दें कि सुशांत के परिवार ने भी कई बार दावा किया है कि एक्टर की हत्या की गई थी।

मौत को लेकर बयां किया था अपना डर

एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में जब एक्टर से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है? तो इस पर सुशांत ने रिएक्ट करते हुए कहा था, “मुझे मौत से सबसे ज्यादा डर लगता है। मैं अगर तीन घंटे के लिए भी सोता हूं तो मुझे पता ही नहीं होता कि कौन हूं और मेरे आसपास क्या चल रहा है। ऐसा ही मौत में भी होता है कि व्यक्ति को पता नहीं चलता कि उसके आसपास क्या चल रहा है। यह बहुत डरावना है।

साल 2020 में हुआ था सुशांत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने किराए के फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनकी मौत को सुसाइड बताया गया था तो परिवार ने कहा था कि ये मर्डर है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की। इस केस को बाद में सीबीआई को दे दिया गया था। फिलहाल, इस केस में जांच चल रही है। बताते चलें कि इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तार भी हुई थी।

Related Posts

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

राजस्थान कांग्रेस में जारी कलह का अब समाप्त…

Continue reading
इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी