हनुमान मंदिर राजनेताओं का पहला पड़ाव बना

रायबरेली जाने वाले राजनेताओं के लिए लखनऊ-रायबेरली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर अक्सर पहला पड़ाव होता है।

द न्यूज 15 
लखनऊ। रायबरेली जाने वाले राजनेताओं के लिए लखनऊ-रायबेरली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर अक्सर पहला पड़ाव होता है और वे यहां दर्शन करने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। रायबरेली जाने वाले ज्यादातर नेता टोल प्लाजा के नजदीक स्थित 90 साल पुराने इस हनुमान मंदिर पर रुकते रहे हैं। चाहे वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रही हों या मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
रायबरेली के पुरवा गांव में स्थित इस हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रमणि अवस्थी ने मंगलवार को कहा, ‘उनके दादा महादेव प्रसाद अवस्थी को सपने में हनुमान जी दिखाई देते थे, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने इस मंदिर को बनवाया था।’ उन्होंने कहा, ‘भगवान और उनके भक्तों के बीच संबंध हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता है। आज समाज के हर वर्ग के लोग, चाहे वह राजनेता हों, न्यायाधीश हो या फिर खिलाड़ी, सभी हनुमान मंदिर आकर पूजा अर्चना करते हैं।’
अवस्थी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र और मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मंदिर में कई बार आ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी के जमाने से उनके परिवार के लोग भी यहां आते रहे हैं। राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी यहां आकर पूजा अर्चना कर चुके हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यहां आए थे।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2018 में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी के अपने दो दिवसीय दौरे से पहले इस मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इसके अलावा पिछले साल सितंबर में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रायबरेली में अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत भी इसी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की थी।
सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिसंबर में समाजवादी विजय यात्रा के सातवें चरण की शुरुआत चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद की थी। बछरावां विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें जैसे ही टिकट मिला, उन्होंने सबसे पहले चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?