200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने  बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जिस फिल्म को रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा था उसने तीसरे हफ्ते में ऐसी बाजी पलटी की अब ये सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है और ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद साल  2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। कुछ समय पहले, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया था कि एक ओटीटी  प्लेटफ़ॉर्म ने ‘अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, अब  ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर चुकी इस फिल्म को खरीदने के लिए तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

हनुमान अंश को खरीदने के लिए कतार में लगे हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म उनकी फिल्म खरीदने के लिए लाइन में हैं, रिपोर्ट के मुताबिक रागिनी ने बताया, “हां, ऐसा हो रहा है. एक या दो, कभी-कभी तीन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हमारी फिल्म लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, और यह बहुत अच्छा लगता है।.इससे पता चलता है कि लोगों ने हमारी फिल्म को अपना लिया है और जबरदस्त तरीके से!”
 
ओटीटी के लिए कभी नहीं बनाई हनुमान अंश

रागिनी ने आगे कहा, “जब हम इसे बना रहे थे, तो हमें पता था कि हम इसे बड़े पर्दे के लिए बना रहे हैं. हम इस बात को लेकर बहुत क्लियर थे. इसे कभी भी ओटटी के लिए नहीं बनाया गया था. मयंक (श्रॉफ; हेड ऑफ़ फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रोग्रामिंग) को इसमें भरोसा था और उनकी सोच भी हमारी जैसी ही थी. उन्हें हमारी फ़िल्म की क्षमता का अंदाजा था क्योंकि वे लंबे समय से इस मार्केट में हैं.”

शुरू में नहीं मिल रही थी ज्यादा स्क्रीन

रिपोर्ट के मुताबिक रागिनी ने आगे कहा, “जब हमने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फ़ैसला किया, तो हमारे पार्टनर्स ने कहा कि हम इसे 350-400 स्क्रीन पर रिलीज कर सकते हैं. कुछ पल के लिए मुझे यह ठीक नहीं लगा, लेकिन मैंने कहा कि कोई बात नहीं, क्योंकि यह दूसरे प्रोड्यूसर्स का सामूहिक फैसला था. लेकिन अच्छी बात यह रही कि सब कुछ ठीक हो गया।

  • Related Posts

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गीताबेन पटेल…

    Continue reading
    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए नई दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 