आईएमएस नोएडा में हैकथॉन का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा के स्कूल ऑफ आईटी ने दो दिवसीय हैकथॉन का आयोजन किया। बुधवार को कार्यक्रम के पहले दिन बीसीए एवं एमसीए के छात्रों ने अपनी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रतिभागियों ने कोडिंग, समस्या समाधान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से रूबरू कराया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, डीन डॉ. नीलम सक्सेना, स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश गुप्ता के साथ शिक्षक छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि आप अपने विचारों को व्यवहारिक रूप दे, साथ ही यह प्रयास करें कि तकनीकी समाधान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव हो। डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि तकनीकी नवाचार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छात्र जब नए विचारों के साथ प्रयोग करते हैं, तो वे न केवल अपनी सृजनात्मकता को विकसित करते हैं, बल्कि इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप भी खुद को तैयार करते हैं।

डॉ. अवधेश गुप्ता ने बताया कि हैकथॉन के माध्यम से छात्रों को टीम वर्क, समय प्रबंधन और समस्या-समाधान जैसे व्यावसायिक गुणों को समझने का अवसर मिला। आज के प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों के लिए 5 राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने एआई, कोडिंग, मशीन लर्निंग, वेब एवं मोबाइल एप डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, समस्या समाधान और नवाचार पर आधारित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए छात्रों ने संगीतमय प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. ज्योति त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित हैकथॉन प्रतिस्पर्धा ने छात्रों में तकनीकी कौशल के साथ-साथ टीम भावना और रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन