Gujarat Election : फ्री बिजली, किसानों की कर्जमाफी, 10 लाख नौकरी, गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर फ्री बिजली और किसानों के लिए कर्ज माफी का वादा किया है। अहमदाबाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने घोषणा पत्र जाी किया  और इस दौरान कई नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र जारी करते समय अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से घोषणापत्र को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का सख्त निर्देश रहता था कि घोषणा पत्र को प्राथमिकत दी जाए। राहुल गांधी ने जो वचन दिये हैं वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो बनाया है। गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। मौजूदा सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जन घोषणा पत्र 2022 का नाम दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी वर्ग के लिए वादे किये हैं।

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में हर गुजराती के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाई के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है। इसके साथ ही बकाया बिजली बिल भी माफ करने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने सत्ता में आने पर अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इसे सरकार का आधिकारिक दस्तावेज बनाकर काम किया जाएगा।

दरअसल गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हो गया है। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया और कहा कि इसमे महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में कांट्रैक्ट और आउट सोर्सिंग की व्यवस्था खत्म करने, बेरोजगारी को 300 रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया है। इसके साथ कांग्रेस ने दुग्ध उत्पादकों का भी वादा किया है। कांग्रेस ने लड़कियों के लिए पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया है।

 

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी