Gujarat Assembly Election : चुनाव आयोग के सामने आप का धरना, मनीष सिसोदिया का आरोप, गुजरात में गन पाइंट पर कंचन जरीवाला ने नामांकन वापस कराया

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने सूरत (पूर्व) से आप के उम्मीदार को अगवा कर लिया है और उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के सूरत (पूर्व) से उम्मीदवार कंचन जरीवाला के बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिये जाने की खबर है। इससे पहले आप ने भाजपा पर जरीवाला ने के बुधवार को अपना नामांकन वापसी का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आप नेता मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग के दफ्तर पर धरना दे रहेैहं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सूरत (पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचल जरीवाला को अगवा कर लिया है।

मनीष सिसोदिया का आरोप

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर लिखा कि अभी केंद्रीय चुनाव आयोग जा रहा हूं। गुजरात में भाजपा के गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कराया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस कराया। ऐसे में चुनाव का मतलब ही क्या बचा फिर ? वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा उनके उम्मीदवारों को डरा धमका रही है ताकि वह चुनावी मैदान छोड़ दें। सिसोदिया ने मीडिया के सामने कहा कि भाजपा आप उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने बताया कि ५०० से ज्यादा पुलिसकर्मी जबरन कंचन जरीवाला का रिटर्निंग आफिसर के दफ्तर लेकर पहुंचे और उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन