योगी-मोदी-अमित शाह पर बोले कांग्रेसी सीएम – एक म्यान में नहीं रह सकती दो तलवार 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में वापसी कर चुकी है। योगी की सत्ता में वापसी के साथ ही अब बीजेपी के अंदर पावर की लड़ाई छिड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक तो मोदी और शाह की जोड़ी के पास पावर थी, अब उसमें योगी की एंट्री होने के बाद पॉवर में कौन कौन होंगे इस बात पर चर्चा होने लगी है। इसी को लेकर जब एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकती हैं।
दरअसल एबीपी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में जब कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से पूछा गया कि अभी तक मोदी और शाह की जोड़ी कांग्रेस को पछाड़ रही थी, अब ये मोदी और योगी आ गए हैं…। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि जोड़ी तो दो की ही रहेगी, अब इसमें कौन जाता है ये तो मोदी जी जानें। वही पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए बघेल ने कहा कि पीएम से कुछ संभल नहीं रहा है, इसलिए सब कुछ बेच रहे हैं।
बघेल ने कहा- “इसका मतलब ये है कि जोड़ी तो दो की हुई, चाहे अटल-आडवाणी जी की जोड़ी, सोनिया-मनमोहन सिंह जी की जोड़ी, मोदी-शाह की जोड़ी, अब तीसरे की एंट्री कर रहे हैं तो शाह को आप खारिज कर रहे हैं?”
आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों में से एक को ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा- “एक म्यान में दो तलवार नहीं रहते। अब कौन जाएगा सेंटर में और सेंटर से कौन हटेगा… इसका उत्तर तो केवल मोदी जी दे सकते हैं। क्योंकि शतरंज के खिलाड़ी वो हैं, मोहरा कौन कहां बैठेगा ये तो मोदी जी तय करेंगे”।
भूपेश बघेल ने कहा कि वो बीजेपी की पिच पर नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की बात करते हैं और लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो राम के नाम पर वोट की राजनीति नहीं करते हैं। वो अपनी संस्कृति के लिए काम करते हैं। बघेल ने कहा कि उनकी योजनाओं को तो अब मोदी जी अपना रहे हैं। आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ की जो योजना है, उसे अब भाजपा यूपी में लागू करने की बात कह रही है।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए