रामनवमी पर पुराना-ननकार बलहा में भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड के पुराना-ननकार बलहा गांव में रामनवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में जगनिया, फतेहपुर, थरमा और गोढीयारी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के लिए बागमती नदी से जल भरने की प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें पंडित ललल झा और आचार्य नीरज झा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इस दौरान लगभग 261 कन्याओं ने कलश लेकर भाग लिया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और पवित्र हो गया।

ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग किया। वहीं नवयुवकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर ग्राम मुखिया रंजीत सिंह, रामसुन्दर सहनी, सुखा सहनी, रौशन कुमार, जयकरण कुमार, कमेश सहनी, रामजी सहनी, आदित्य कुमार, शिव कुमार, मुकेश सहनी, बिल्टू राम, दशरथ पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बताते चलें कि इस अवसर पर तीन दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ, भक्ति गीत-संगीत और रामकलेवा जैसे कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है